Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा नेता को एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 01:17 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम ...और पढ़ें

    ओमप्रकाश धनखड़ को एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड। फाइल फोटो
    ओमप्रकाश धनखड़ को एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड
    2. 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में ओमप्रकाश धनखड़ को मिला सम्मान
    3. खेती, किसानी और पशुपालकों की बेहतरी के लिए निरंतर किया कार्य-अर्जुन मुंडा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़(Om Prakash Dhankhar) को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड(Special Achievement Award) से सम्मानित किया गया।

    14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में ओमप्रकाश धनखड़ को मिला सम्मान

    केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा(Arjun Munda) ने दिल्ली में आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव में ओमप्रकाश धनखड़ को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

    खेती, किसानी और पशुपालकों की बेहतरी के लिए निरंतर किया कार्य-अर्जुन मुंडा

    अर्जुन मुंडा ने धनखड़ के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने खेती, किसानी और पशुपालकों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किया है। भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के लगातार दो बार अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों को अपना देवता स्वरूप मानते हुए कार्य किया।

    उनकी किसान हितैषी सोच को महत्व देते हुए भाजपा सरकार प्राथमिकता से नीतियां बना रही हैं। मुंडा ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री रहते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने खेती व किसानी के लिए बेहतरीन कार्य किया जिसकी देश भर में प्रशंसा हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: International Gita Mahotsav: कुरुक्षेत्र में 18 हजार बच्चे पढ़ेंगे वैश्विक गीता पाठ, मनोहर के साथ असम CM हिमंता भी मौजूद

    यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: योगगुरु रामदेव ने अमित शाह को क्यों कहा 'फकीर' और सीएम मनोहर लाल को 'बाबा' ?