Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'प्रदेश में रोजाना बंद हो रहे 200 उद्योग', AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने नायब सरकार पर बोला हमला

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 05:47 PM (IST)

    हरियाणा में उद्योगों के बंद होने का हवाला देते हुए आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में रोज ...और पढ़ें

    बंद होते उद्योगों पर सुशील गुप्ता ने हरियाणा BJP सरकार को घेरा (फाइल फोटो)।
    बंद होते उद्योगों पर सुशील गुप्ता ने हरियाणा BJP सरकार को घेरा (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. बंद होते उद्योगों पर सुशील गुप्ता ने हरियाणा BJP को घेरा
    2. सुशील गुप्ता बोले- कठिन GST प्रणाली, खराब कानून व्यवस्था से बंद हो रहे उद्योग
    3. बंद होते उद्योगों पर सीएम का कोई ध्यान नहीं- सुशील गुप्ता

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में बंद होते उद्योगों पर AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की कठिन जीएसटी प्रणाली, बिगड़ती कानून व्यवस्था और फिरौती की मांगों से प्रदेश में रोजगार बंद रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियां नहीं दे सकती तो प्राइवेट सेक्टर में ही युवाओं को रोजगार दे।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार उद्योग व्यापार बंद होते जा रहे हैं। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर 30 जून 2024 तक इस ट्रेड वर्ष के दौरान दो लाख 20 हजार व्यवसाय बंद हो गए। ये हरियाणा सरकार का दिवालियापन समझने के लिए बहुत है। रोजाना के औसत से 200 उद्योग बंद हो रहे हैं। ये आंकड़ा पार्लियामेंट में केंद्र सरकार के द्वारा दिया गया।

    हरियाणा सीएम का उद्योगों पर कोई ध्यान नहीं- सुशील गुप्ता

    सुशील गुप्ता ने कहा कि बंद होते उद्योगों पर सीएम नायब सैनी का कोई ध्यान नहीं गया, वे केवल बड़ी- बड़ी बातें करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हरियाणा में हर रोज गोलियां चलाकर फिरौती मांगना और हत्या कर देना, कानून की जगह गुंडाराज होना, व्यापार के लिए हरियाणा सरकार की कोई नीति नहीं। उद्योग बंद हो रहे हैं इससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ये जानकारी केंद्र सरकार ने दी। लेकिन हरियाणा सरकार अपनी आंखों में पट्टी बांधे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार में चार पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों पर गिरेगी गाज, पुलिस दाखिल करेगी चार्जशीट; नहीं दे रहे थे जांच में सहयोग

    हरियाणा में घट रही उद्योगों की संख्या- सुशील गुप्ता

    उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सीएम बड़ी-बड़ी बातें करते हैं उन्हें पंजाब से सीख लेनी चाहिए कि वहां कैसे उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। हरियाणा में उद्योगों की संख्या घट रही है। हरियाणा सीएम नायब सैनी उद्योगों को बढ़ावा दें और व्यापारियों का सहयोग करें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana News: दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में उठाया खेलों में कम बजट देने का मुद्दा, कहा- 'हरियाणा को महज 65 करोड़ रुपये'