विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के बिलासपुर और झज्जर के कुलाना के बीच सड़क होगी फोरलेन, प्रोजेक्ट के लिए 555 करोड़ रुपये मंजूर

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:37 AM (IST)

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के बिलासपुर से झज्जर के कुलाना तक सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 555.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

बिलासपुर-कुलाना सड़क को फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ की मंजूरी (फाइल फोटो)

बिलासपुर-कुलाना सड़क को फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ की मंजूरी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिलासपुर-कुलाना सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी

  2. परियोजना के लिए 555.83 करोड़ रुपये स्वीकृत

  3. पटौदी फ्लाईओवर, हेली मंडी आरओबी का भी विस्तार

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम जिले के बिलासपुर से झज्जर जिले के कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है।

परियोजना के तहत पटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45-ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को चार लेन का किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने की परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें पटौदी शहर में फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का करने का प्रविधान शामिल किया है। परियोजना के तहत बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा।

इसके साथ ही पटौदी शहर में फ्लाईओवर का निर्माण और हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा के बाद परियोजना का संशोधित अनुमान 555.83 करोड़ रुपये किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।