Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुनीता ने भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा अरविंद केजरीवाल के जन्म का कनेक्शन, बताई खास बात

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 06:52 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के लिए आज आम आदमी पार्टी ने पांच गारंटी जारी कीं। इस बीच पंचकूला में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता ने कहा कि क ...और पढ़ें

    पंचकूला में सुनीता केजरीवाल ने लोगों को किया संबोधित (जागरण न्यूज)
    पंचकूला में सुनीता केजरीवाल ने लोगों को किया संबोधित (जागरण न्यूज)

    HighLights

    1. हिसार में ही केजरीवाल पले-बढ़े हैं: सुनीता
    2. उनका मुख्यमंत्री बनना कोई इत्तेफाक नहीं है: सुनीता
    3. सुनीता ने लोगों से भाजपा को वोट न देने की अपील भी की

    एएनआई, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। दो दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने एलान किया था कि आप हरियाणा (Haryana Vidhansabha Chunav 2024) की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके दो दिन बाद ही यानी आज पंचूकला में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लिए पांच गारंटी लॉन्च की। 

    साधारण परिवार से हैं केजरीवाल: सुनीता

    इसी क्रम में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद (दिल्ली सीएम) जी हिसार में ही पले-बढ़े हैं।

    उनके पिता जी यहीं नौकरी किया करते थे। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद साधारण से परिवार का यह लड़का देश की राजधानी का मुख्यमंत्री (Delhi CM Arvind Kejriwal) बनेगा। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

    'भगवान कुछ करवाना चाहते हैं'

    उन्होंने कहा कि 16 अगस्त, 1968 को केजरीवाल जी का जन्म हुआ। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है। मुझे लगता है कि भगवान हमसे कुछ करवाना चाह रहे हैं।

    'दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रहीं कई सुविधाएं'

    गांव का एक पला बढ़ा बच्चा जो दिल्ली जाकर सीएम बनता है। वह जीरो से शुरू करता है और अपनी पार्टी बना पहली बार में ही मुख्यमंत्री बन जाता है। आज केजरीवाल जी को उनके काम से जाना जाता है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक हैं। अस्पतालों में बेहतर इलाज और फ्री दवाई की सुविधा है। बिजली और बस की सर्विस भी फ्री है। आज पंजाब और दिल्ली में फ्री बिजली 24 घंटे मिल रही है।

    भाजपा को न दें वोट: सुनीता

    उन्होंने हरियाणा के लोगों से हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का नहीं बल्कि आप का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि तीन महीने बाद चुनाव होने हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपील की लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा को एक भी वोट और सीट न मिले।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: 'राजनीति को धंधा नहीं, जुनून समझते हैं', पंचकूला में भगवंत मान ने बताया क्यों लड़ रहे हरियाणा से चुनाव