Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: BJP और कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग से रोमांचक हुआ चुनाव, 36 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवार

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 09:52 AM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Chunav) में भाजपा और कांग्रेस ने जीत के लिए जातिगत समीकरणों का सहारा लिया है। 90 में से 36 सीटों पर दोनों दलों ने एक ह ...और पढ़ें

    हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला (फाइल फोटो)
    हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने अपनाया सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 14 विधानसभा क्षेत्रों में जाट बनाम जाट की टक्कर।
    2. 15 सीटों पर ओबीसी के सामने ओबीसी कैंडिडेट।
    3. चार सीटों पर आमने-सामने हैं पंजाबी उम्मीदवार।

    सुधीर तंवर, चंडीगढ़। हरियाणा में हैट-ट्रिक बनाने की जद्दोजहद में जुटी भाजपा और 10 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए संघर्षरत कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग से विधानसभा चुनाव रोमांचक हो गया है। 90 में से 36 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा और कांग्रेस ने एक ही जाति के उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से 14 विधानसभा क्षेत्रों में जाट बनाम जाट तो 15 सीटों पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) बनाम ओबीसी मुकाबला होगा।

    चुनाव जीतने के लिए इनकी भूमिका सबसे अहम

    जातिगत समीकरणों के अनुसार प्रदेश में कोई भी चुनावी किला फतह करने में ओबीसी (33 प्रतिशत आबादी), जाट (25 प्रतिशत) और दलित (21 प्रतिशत ) की भूमिका सबसे अधिक होती है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 28 जाट उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 16 सीटों पर जाट प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।

    भाजपा ने 22 तो कांग्रेस 20 ओबीसी को दिया है टिकट

    भाजपा ने सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार ओबीसी से बनाए हैं, जबकि कांग्रेस ने इस वर्ग से 20 प्रत्याशी चुनावी रण में उतारे हैं। 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इनको छोड़कर किसी दल ने सामान्य सीट पर दलित समुदाय को टिकट नहीं दिया है। बल्लभगढ़ से भाजपा के मूलचंद शर्मा और कांग्रेस की पराग शर्मा तो गन्नौर में भाजपा के देवेंद्र कौशिक और कांग्रेस के कुलदीप शर्मा में टक्कर है।

    इन चार सीटों पर पंजाबियों में टक्कर

    चार सीटों पर पंजाबी आमने-सामने हैं, जिनमें थानेसर से भाजपा के सुभाष सुधा और कांग्रेस के अशोक अरोड़ा, हांसी में भाजपा के विनोद भयाना व कांग्रेस के राहुल मक्कड़, पानीपत शहरी में भाजपा के प्रमोद विज और कांग्रेस के वरिंदर शाह और रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर तथा कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा भिड़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: '8 अक्टूबर से पहले हरियाणा छोड़ दो', अपराधियों को भूपेंद्र हुड्डा की चेतावनी; BJP पर भी कसा तंज

    कंवरपाल गुर्जर से भिड़ेंगे अकरम खान

    फिरोजपुर झिरका में भाजपा ने नसीम अहमद और कांग्रेस ने मामन खान तो पुन्हाना में भाजपा ने ऐजाज खान और कांग्रेस ने मोहम्मद इलियास को आमने-सामने किया है। जगाधरी में भाजपा के कंवरपाल गुर्जर के मुकाबले कांग्रेस ने अकरम खान, नूंह में भाजपा के संजय सिंह के मुकाबले कांग्रेस ने आफताब अहमद और हथीन में भाजपा के मनोज रावत के मुकाबले में कांग्रेस ने मुहम्मद इजरायल को मैदान में उतारा है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 15 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे अमीर कांग्रेस की शैली चौधरी, बसपा के मलकीत सबसे गरीब