Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Budget: NCR और हरियाणा के इन इलाकों पर मेहरबान रहे CM सैनी, बजट में की कई बड़ी घोषणाएं

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 10:36 AM (IST)

    Haryana Budget 2025 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में बजट पेश किया। बजट में हर क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। उत्तरी हरियाणा ...और पढ़ें

    विधानसभा में बजट पेश करने जाते सीएम नायब सैनी (File Photo)
    विधानसभा में बजट पेश करने जाते सीएम नायब सैनी (File Photo)

    HighLights

    1. गुरुग्राम में बनेगा आधुनिक वातानुकूलित फूल मंडी
    2. अंबाला को 800 एकड़ में बनने वाला आईएमटी का तोहफा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट (Haryana Budget 2025) पेश करते हुए हरियाणा एक-हरियाणवी एक और समग्र विकास के मूलमंत्र को बखूबी निभाया। उत्तरी हरियाणा हो या दक्षिण या फिर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बसा हरियाणा।

    हर क्षेत्र के लिए दिल और खजाने के मुंह खोल दिए। उन्होंने अगर उत्तरी हरियाणा के अंबाला को 800 एकड़ में बनने वाला आईएमटी दिया तो गुरुग्राम को आधुनिक वातानुकूलित फूल मंडी। दक्षिणी हरियाणा में प्रदेश की सबसे बड़ी आधुनिक सरसों तेल की मिल स्थापित की जाएगी।

    एनसीआर की बल्ले-बल्ले

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर की स्थापना के साथ ही ग्ररुग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआइ मिशन संस्थान बनाने की भी घोषणा की। इसमें डाटा आधारित नीति निर्धारण और गवर्नेंस आटोमेशन से जनसेवा की अवधारणा रखी गई है।

    रेवाड़ी और फरीदाबाद को बागवानी मिशन में शामिल किया गया है। नूंह के शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। खरखौदा में ही आईएमटी में 10 नई औद्योगिक माडल टाउनशिप विकसित की जाएंगी। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    दक्षिण हरियाणा का दिल जीता

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पहले बजट में दक्षिण हरियाणा का दिल जीतने का काम किया। विशेष तौर हिसार के लिए बड़ी घोषणाएं की। हिसार में खजूर उत्कृष्टता केंद्र, अमरूद प्रसंस्करण संयंत्र, सिविल अस्पताल को 200 से 300 बिस्तर का करना, हिसार से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़ व जम्मू के हवाई सेवा शुरु करना शामिल है। हिसार व रेवाड़ी सेना भर्ती के लिए तैयारी संस्थान का निर्माण किया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट पर एयर कार्गो गोदाम का निर्माण होगा।

    उत्तरी हरियाणा को यह मिला

    मुख्यमंत्री उत्तरी हरियाणा में आने वाले जिलों के लिए कई बड़ी घोषणाएं बजट में की हैं। इनमें जींद में आयुष हर्बल पार्क व गांव खेड़ी मसानिया में 29 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा।

    यमुनानगर में 7,272 करोड़ रुपये की लागत से 800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट और फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा। यहां एक कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। मोरनी में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान का नया प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Budget 2025: बजट के बाद गोहाना की जलेबी पार्टी, CM और स्पीकर ने चखा स्वाद; रामकुमार गौतम ने खाने से किया मना

    यह भी पढ़ें- Haryana Budget: 50 लाख रोजगार, करदाताओं को राहत; युवा-महिला व किसानों के लिए 200 से अधिक योजनाएं; पढ़ें बजट की खास बातें