यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Cabinet Meeting: कैबिनेट की अहम बैठक आज, मंत्रियों समेत चंडीगढ़ पहुंचे CM नायब सैनी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Haryana Cabinet हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। मीटिंग के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंच गए हैं। हालांक ...और पढ़ें

एएनआई, चंडीगढ़। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। मीटिंग के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंच गए हैं। हालांकि प्रदेश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहता लग गई है।
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के मंत्री कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/9jpqytDDcY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
यही कारण है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ चरचा करेंगे। वहीं मंत्रियों का आपस में परिचय भी होगा। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।
रोडवेज बस में सवार होकर चंडीगढ़ पहुंचे असीम गोयल
हरियाणा के नये परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल अपनी पहली कैबिनेट की मीटिंग में शामिल होने के लिए आज अपने ही अंदाज में अंबाला शहर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। दरअसल देर शाम ही नायब सरकार में मंत्रियों को विभाग आबंटित हुए हैं। जिसमें असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
यात्रियों से भी की बातचीत
ऐसे में अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए परिवहन मंत्री हरियाणा रोडवेज़ में सवार होकर चंडीगढ़ रवाना हुए। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने एक साधारण यात्री की तरह टिकट लेकर सफर की शुरुआत की। बस में अपने सफर के दौरान मंत्री असीम गोयल ने बस में सवार यात्रियों,बस चालक व परिचालक से भी बात की। इस दौरान मंत्री असीम गोयल बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी चैक किया।
बात करते हुए असीम गोयल ने बताया कि जिस विभाग का जिम्मा उन्हें मिला है उसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए वो आज बस में सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों ने काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।