Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana CM मनोहर लाल का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला, बोले- प्रजातंत्र को किया चीर-चीर, अपनी हरकत छोड़ दे

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 05:15 AM (GMT+05:30)

    हरियाणा मंत्रिमंडल की साढ़े तीन घंटे चली बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी राज्य में उप मुख्यमंत्री ब ...और पढ़ें

    Haryana CM मनोहर लाल का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला। (फाइल फोटो)
    Haryana CM मनोहर लाल का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा करप्शन, क्राइम और कास्ट आधारित राजनीति के हक में नहीं

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला बोला है। हुड्डा ने घोषणा की थी कि कांग्रेस की सरकार आने पर ब्राह्मण, दलित, ओबीसी और सामान्य वर्ग से चार उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र के चीरहरण का इससे बड़ा उदाहरण कोई दूसरा नहीं हो सकता।

    इस चीरहरण के खलनायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं, जिन्होंने हमेशा जाति आधारित राजनीति को महत्व दिया है। भाजपा हमेशा हरियाणा एक-हरियाणवी एक की अवधारण की पक्षधर रही है। प्रदेश की जनता हुड्डा को अपने छिपे हुए एजेंडे को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

    चार उप मुख्यमंत्री बनाने का दिया था बयान

    हरियाणा मंत्रिमंडल की साढ़े तीन घंटे चली बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा कोई नई बात नहीं है। सभी राज्य अपने-अपने हिसाब से मुख्यमंत्री के कार्य में सहयोग के लिए उप मुख्यमंत्री बनाते हैं, लेकिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में जातियों के नाम लेकर चार उप मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है।

    सामने वाले की सोच क्या है, यह समझना पड़ेगा। उनके बयान का मतलब है कि आपने प्रजातंत्र को चीर-चीर कर दिया। प्रदेश के शांतिप्रिय लोगों को जातियों में बांट दिया। आपकी सोच सही नहीं है। आप नहीं चाहते कि हरियाणा प्रदेश में शांति और भाईचारा बना रहे।

    खबरें और भी

    विकास कार्य में भेदभाव बर्दाश्त नहीं

    मनोहर लाल ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने जातियों को राजनीति में धकेल दिया। हम किसी जाति के विरोध में नहीं हैं। हमारी सभी जातियों के लोगों के समान हितों की सोच है। हम सभी को प्रगति करते हुए और खुशहाल देखना चाहते हैं। इसीलिए हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया था।

    यह भी पढ़ेंः मेरे अध्यक्ष रहते नहीं हुई थी चार उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा- सैलजा, भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    पूरे प्रदेश से क्षेत्रवाद, भेदभाव और असमान विकास की कांग्रेस के समय से चली आ रही परिपाटी को हम खत्म करने में कामयाब रहे हैं। हम तीन सी यानी करप्शन (भ्रष्टाचार), कास्ट (जाति) आधारित राजनीति और क्राइम (अपराध) के विरुद्ध हैं। मैंने अपने सभी सहयोगियों व प्रशासनिक अधिकारियों से कह रखा है कि विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    प्रदेश में जातियों को बांटने वाले अपनी हरकत छोड़ें

    मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में हरियाणा की खाप पंचायतों की बैठकों का हवाला देते हुए कहा कि सारी खापें बहुत ही भाईचारे से रहती हैं। एक ही खाप में कई जातियों के लोग शामिल होते हैं। उनकी बैठकें होती हैं। हर तरह की चर्चा होती है।

    इसलिए मेरा कहना है कि प्रदेश को जातियों में बांटने वाले लोग अपनी इन हरकतों को छोड़ दें। जाति आधारित राजनीति का खेल दूसरे प्रदेशों में हो सकता है, लेकिन हरियाणा में हम ऐसा नहीं होने देंगे। सीएम ने कहा कि उनका जाति का खुला खेलना का निंदनीय है।

    यह भी पढ़ेंः Haryana News: गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की