विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh: 'डोनेट फॉर देश' अभियान में चंदा देने में दूसरे नंबर पर हरियाणा के कांग्रेसी, मिल चुका है अब तक इतना अंशदान

By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak Saxena
Published: Tue, 09 Jan 2024 06:55 PM (IST)

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर शुरू हुए डोनेट फॉर देश (Donate For Desh Campaign) अभियान में हरियाणा अंशदान में ...और पढ़ें

'डोनेट फॉर देश' अभियान में चंदा देने में दूसरे नंबर पर हरियाणा के कांग्रेसी।
'डोनेट फॉर देश' अभियान में चंदा देने में दूसरे नंबर पर हरियाणा के कांग्रेसी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर आरंभ किए गए डोनेट फॉर देश अभियान में हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने सबसे अधिक योगदान दिया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी सूची के अनुसार, दान देने वाले कांग्रेसियों में हरियाणा का नंबर दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर तेलंगाना राज्य है, जहां हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। हरियाणा से कांग्रेस हाईकमान के पास अब तक एक करोड़ 38 लाख रुपये का चंदा पहुंच चुका है।

गांधी के तिलक स्वराज कोष से प्रेरित हैं ये अभियान

हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए 'डोनेट फॉर देश' नाम से अभियान शुरू किया था। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को यह अभियान चालू हुआ, जो अनवरत जारी है।

इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना यानी एक लाख 38 हजार रुपये देने की अपील की गई है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज कोष' से प्रेरित है और इसका उद्देश्य संसाधनों के समान वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें: Haryana News: अरब देशों और मध्य एशिया में हरियाणवी युवाओं को मिलेंगी 41 तरह की नौकरियां, सैलरी सुन उड़ जाएंगे आपके होश

अंशदान में तेलंगाना नंबर वन पर

चांदवीर हुड्डा ने बताया कि 10 जनवरी की राज्य स्तरीय बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित कर हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। यह अंशदान सीधे कांग्रेस मुख्यालय के पास ऑनलाइन तरीके से पहुंच रहा है। अभी तक तेलंगाना का योगदान एक करोड़ 78 लाख रुपये सबसे अधिक है, जबकि हरियाणा का योगदान एक करोड़ 38 लाख रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट एक करोड़ 26 लाख रुपये के योगदान के साथ तीसरे स्थान पर है। राजस्थान का योगदान एक करोड़ 21 लाख रुपये तथा उत्तर प्रदेश का योगदान 71 लाख रुपये है।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए 14 जनवरी को दिल्ली में बैठक

हरियाणा में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के नाम पर फाइनल मुहर लगाने के लिए 14 जनवरी को पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं की नई दिल्ली में बैठक संभव है। कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच होने वाली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव और किरण चौधरी के भी शामिल रहने की संभावना है। इस बैठक में जिलाध्यक्षों के नाम पर सहमति बनाई जा सकती है, जो कि संभव प्रतीक नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें: Ambala: खुशखबरी! अब इको कार्डियोग्राफी परीक्षण के लिए नहीं भटकना होगा इधर-उधर, जिला नागरिक अस्पताल में ही मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।