Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फूट रहे थे पटाखे, चल रहा था डांस; भव्य बिश्नोई की हार का पता चलते ही DJ बंद कर मायूस हो गए कार्यकर्ता

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 03:47 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) की मतगणना के दौरान हिसार में माहौल रोमांचक रहा। रणधीर सिंह पंवार की जीत पर जश्न मनाया ...और पढ़ें

    भव्य बिश्नोई की हार से कार्यकर्ता हुए मायु
    भव्य बिश्नोई की हार से कार्यकर्ता हुए मायु

    HighLights

    1. भव्य बिश्नोई की जीत की सूचना
    2. समर्थक मनाने लगे जश्न
    3. हार का पता चलते ही डीजे किया बंद

     जागरण संवाददाता, हिसार। मंगलवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना में जैसे-जैसे राउंड वाइज परिणाम घोषित होने लगे तो प्रत्याशियों के कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के साथ लगते मधुबन पार्क में एकजुट होने लगे।

    प्रत्याशियों का हौसला अफजाई के लिए परिणाम घोषित होने से पहले ही कोई जिंदाबाद के नारे लगाने लगा तो कोई पटाखे बजाने लगा। किसी ने ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। जैसे चुनावी परिणाम अंतिम दौर में पहुंचने लगा तो विजेता लिस्ट में शामिल प्रत्याशियों के समर्थकों के चेहरे खिल उठे। वहीं, हारने वाले चेहरों पर चिंता की लकीर साफ देखी जा सकती थी।

    हार के बाद बंद कर दिया गया डीजे

    इसी घटनाक्रम के बीच आदमपुर की सीट का परिणाम काफी रोमांचक रहा, जिसने समर्थकों की अंतिम राउंड तक धड़कनें बढ़ाकर रखी। दोपहर करीब ढाई बजे रणधीर पनिहार की जीत की सूचना पर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर डीजे बजाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Uchana Kalan Vidhan Sabha Result: कहां खो गई जेजेपी की 'चाबी', दुष्यंत चौटाला का टूटा सपना; बुरी तरह से हार के बाद जमानत जब्त

    कुछ ही देर बाद भव्य बिश्नोई की जीत का मैसेज आया तो पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और भव्य से संबंधित जीत के गाने बजने लगे। उसी समय मतगणना केंद्र से सूचना मिली की भव्य बिश्नोई हार रहे हैं। इस पर डीजे बंद कर दिया गया। हालांकि, आलम ये रहा रणधीर पनिहार की जीत का जश्न फीका पड़ गया।

    सबसे पहले सावित्री के समर्थकों ने फोड़े पटाखे

    सावित्री जिंदल के समर्थकों ने दोपहर 12 बजे गुलाल उड़ा ढोल बजा जश्न मनाया। सावित्री एक चक्कर लगा चली गईं थी। जीत के संदेश के वक्त वो मतगणना केंद्र पर नहीं थी। तब सर्मथकों ने पटाखे फोड़ जश्न मनाया।

    खबरें और भी

    तीन घंटे रुके रहे समर्थक

    वहीं, चंद्रप्रकाश की हार-जीत को लेकर करीब तीन घंटे तक उलझन बनी रही। दोनों के समर्थक को मुधबान पार्क के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक रखा था। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीन डीएसपी, चार इंस्पेक्टर समेत 200 जवानों ने व्यवस्था संभाली, जिन गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमित थी, उन्हें जाने दिया।

    हार-जीत को लेकर समर्थक ने की कमेंटबाजी

    दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ की वोट में बढ़ोतरी की सूचना पर समर्थकों की कमेंटबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते हुए बोले कि मंत्री साहब अबकी बार भी जीत से दूर हो गए।

    रानी लक्ष्मीबाई चौक पर रोके वाहन

    रानी लक्ष्मीबाई चौक पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका। किसी भी वाहन को एंट्री नहीं होने दी। लोग पैदल स्टेडियम की तरफ गए। पुलिस की तरफ से ट्रैफिक को बंद किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों को जाने दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कैसे कामयाब हुई बीजेपी, क्यों जीतते-जीतते हार गई कांग्रेस, यहां पढ़ें सबकुछ