यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Election 2024: चार विधायकों के इस्तीफे मंजूर, विधानसभा में कुल संख्या हुई 82, इस दिन होंगे बीजेपी में शामिल
Haryana Election 2024 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में आठ सीटें खाली हो गई हैं। विधानसभा स्पीकर ने चार और विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। बरवा ...और पढ़ें

HighLights
- निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन से सीट खाली।
- लोकसभा चुनाव जीतने पर वरुण चौधरी का इस्तीफा।
- भाजपा को कुल 42 विधायकों की जरूरत है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले चार और विधानसभा सीटें रिक्त घोषित कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, पूर्व मंत्री और उकलाना से जजपा विधायक अनूप धानक तथा चरखी दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
जोगीराम सिहाग और अनूप धानक एक सितंबर को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से तोशाम, बादशाहपुर, रानियां और मुलाना विधानसभा सीटों को पहले ही रिक्त घोषित किया जा चुका है। इस तरह 90 सदस्यीय विधानसभा में आठ सीटें रिक्त हो चुकी हैं और 82 विधायक बचे हैं। तोशाम की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी भाजपा की राज्यसभा सदस्य बन चुकी हैं।
गोपाल कांडा पहले दिन से सरकार के साथ
निर्दलीय विधायक और बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। मुलाना के कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। तभी से ये सीटें रिक्त हैं।
वर्तमान में 41 विधायकों वाली भाजपा को कुल 42 विधायकों की जरूरत है। निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत और हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के विधायक गोपाल कांडा पहले दिन से सरकार के साथ हैं। कांग्रेस के 20, निर्दलीय चार, इनेलो के एक और हलोपा के एक विधायक हैं।
खबरें और भी
रामकरण, बबली, ईश्वर सिंह अभी जजपा विधायक
विधायक रामकरण काला, ईश्चर सिंह, देवेंद्र बबली जजपा से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन विधानसभा में यह सभी अब भी जजपा के विधायक हैं। नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम पहले से जजपा से नाराज चल रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उनकी माता और बाढ़ड़ा से विधायक नैना चौटाला और जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा पार्टी में बचे हैं।