Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: 'ईमानदारी से इंतजार और धैर्य दिखाया', कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर क्या बोले सुशील गुप्ता

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 05:24 PM (IST)

    Haryana Election 2024 आम आदमी पार्टी ने आखिरकार हरियाणा में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी लेकिन चर् ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर क्या बोले सुशील गुप्ता।
    Haryana Election 2024: कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर क्या बोले सुशील गुप्ता।

    HighLights

    1. 'सभी 90 सीटों पर आप अकेले लड़ेगी चुनाव'
    2. 'आज शाम को आ सकती है आप की दूसरी सूची'
    3. 'हमारे पास समय बहुत कम, सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार'

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन पाई। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर आप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिस्टम चेंज करने की राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे धैर्य के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

    सुशील गुप्ता ने कहा कि हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद हमने अपनी सूची जारी की। मुझे लगता है कि परिणाम हरियाणा के लिए सकारात्मक होगा और भाजपा को हरियाणा से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शाम तक दूसरी सूची भी आ जाएगी।

    'राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया अलायंस के भागीदार'

    उन्होंने कहा कि अब नामांकन के लिए केवल 3 दिन बचे हैं। तीन दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों को लाइन में लगाना है। हरियाणा की व्यवस्था को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी एक अच्छा और मजबूत विकल्प है। हमने ईमानदारी से गठबंधन के लिए इंतजार किया, लेकिन चर्चा सकारात्मक नहीं हो पाई। हम राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया अलायंस के भागीदार हैं।

    बादली से जीतेंगे कांग्रेस उम्मीदवार- हुड्डा

    हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारी तो सूची भी जारी हो चुकी है। मुद्दा बीजेपी सरकार के 10 साल के कुशासन का है। 10 साल में बीजेपी ने राज्य को पटरी से उतार दिया है। प्रगति और विकास की पटरी पर हरियाणा आज देश में बेरोजगारी में नंबर 1 है, हर वर्ग का अपमान करने में हरियाणा पंजाब से आगे निकल गया है। हमें विश्वास है हमारे प्रत्याशी कुलदीप वत्स बादली विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। बादली की जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें हरियाणा में बदलाव लाना है।

    खबरें और भी

    5 गारंटी पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध- संजय

    आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 12 तारीख तक नामांकन करना होगा। बहुत कम समय बचा है और हमारी प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी को हटाना है। आज एक सूची 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है, मैं उन सभी को अरविंद केजरीवाल की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं और हम 5 गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव