Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana CM List: किसका होगा राजतिलक? भगवत दयाल शर्मा से नायब सैनी तक इन्होंने संभाली CM की कुर्सी, पढ़िए पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:37 AM (IST)

    Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है। प्रदेश में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को ...और पढ़ें

    Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में इन नेताओं ने संभाली है मुख्यमंत्री की कुर्सी।
    Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में इन नेताओं ने संभाली है मुख्यमंत्री की कुर्सी।

    HighLights

    1. 2019 में चुनाव आयोग ने 21 सितंबर जारी की थी अधिसूचना।
    2. हरियाणा में अभी बीजेपी की सरकार।
    3. तीन नवंबर तक बीजेपी सराकार का कार्यकाल।

    Haryana Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। अब चुनावी बिसात बिछेगी। जातीय समीकरण साधे जाएंगे। प्रत्याशियों की जोरअजमाइश होगी। हार जीत का गणित। मुद्दों के जरिए मोर्चेबंदी ये सब कुछ होगा। फिर चुना जाएगा हरियाणा का चौधरी यानी मुख्यमंत्री। जून में लोकसभा चुनाव खत्म हुए अभी दो महीने भी नहीं गुजरे कि एक बार फिर से लोकतंत्र का पर्व आ गया।

    मतदाता जोरशोर से इस पर्व में शामिल होकर प्रदेश के मुखिया का चुनाव करेंगे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी। इस सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर तक है। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुतम की सरकार बनाई थी। साल 2019 में 40 सीटें जीती थी। लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर भाजपा को सरकार बनानी पड़ी थी।

    हरियाणा के अब तक सीएम

    1. भगवत दयाल शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    2. राव बीरेंद्र सिंह, विशाल हरियाणा पार्टी
    3. बंसी लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    4. बनारसी दास गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    5. देवी लाल, जनता पार्टी
    6. भजन लाल, जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    7. बंसी लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    8. देवी लाल, जनता दल
    9. ओम प्रकाश चौटाला, जनता दल
    10. बनारसी दास गुप्ता, जनता दल
    11. ओम प्रकाश चौटाला, जनता दल
    12. हुकम सिंह, जनता दल
    13. ओम प्रकाश चौटाला, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
    14. भजन लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    15. बंसी लाल, हरियाणा विकास पार्टी
    16. ओम प्रकाश चौटाला, इंडियन नेशनल लोकदल
    17. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    18. मनोहर लाल, भारतीय जनता पार्टी
    19. नायब सैनी, भारतीय जनता पार्टी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में एक महीने पहले बनेगी नई सरकार, 10 हजार से अधिक मतदाता सौ साल से ऊपर, जानें सियासी समीकरण और नामांकन प्रक्रिया