Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: कांग्रेस में शामिल होंगी विनेश फोगाट? जानिए क्या बोले सीएम नायब सिंह सैनी

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:33 PM (GMT+05:30)

    Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी 90 सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में एक अक्टूबर को चुनाव ह ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: सीएम नायब सिंह सैनी बोले- तीसरी बार हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार।
    Haryana Election 2024: सीएम नायब सिंह सैनी बोले- तीसरी बार हरियाणा में बनेगी बीजेपी की सरकार।

    HighLights

    1. कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं विनेश फोगाट
    2. कांग्रेस में शामिल होने के अकटकलों पर क्या बोले सीएम सैनी।
    3. हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की बनेगी सरकार- सीएम सैनी

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में पदक तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनके नाम के चर्चे हर तरफ है। ओलंपिक में अयोग्य ठहराने के बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। इस बीच विनेश फोगाट का नाम फिर से चर्चा में आ गया है।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इस अटकलें पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    'जल्द की जाएगी उम्मीदवारों की घोषणा'

    उन्होंने कहा कि यह विनेश फोगाट का निजी फैसला है। वह जो भी फैसला लेंगी और जो भी चाहेंगी, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: चुनाव आयोग का अल्‍टीमेटम, निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं होर्डिंग-बैनर; नहीं तो होगी कार्रवाई

    खबरें और भी