विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशी? सावित्री जिंदल तक को छोड़ दिया पीछे; 400 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के हैं मालिक

Published: Mon, 16 Sep 2024 08:16 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हरियाणा के 90 सीटों पर हो रहे ...और पढ़ें

कौन हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी?
कौन हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी?

HighLights

  1. पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशी
  2. नारनौंद विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में
  3. निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल के पास 270 करोड़ की संपत्ति

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका था। इस दौरान कई नेताओं ने अपना नामांकन वापस लिया है। 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। बता दें कि नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने संपत्ति का ब्योरा दिया था।

जिसके हिसाब से इस बार हरियाणा में सबसे अमीर उम्मीदवार पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं। कैप्टन अभिमन्यु के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 417 करोड़ की संपत्ति है।

सबसे अमीर प्रत्याशी हैं कैप्टन अभिमन्यु

नारनौंद विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर खड़े 56 वर्षीय कैप्टन अभिमन्यु ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 369.03 करोड़ रुपये बताई है। वहीं, उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति 47.96 करोड़ रुपये बताई है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1.1 लाख की नकदी, 251 करोड़ के बांड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश की भी जानकारी दी है। पूर्व वित्त मंत्री के पास 21.53 लाख रुपये के सोने और अन्य कीमती सामान भी हैं।

यह भी पढ़ें- भूपेंद्र हुड्डा के पास नहीं कोई गाड़ी, 5 साल में घट गई प्रॉपर्टी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व CM

सावित्री जिंदल के पास कितनी संपत्ति है?

हरियाणा में सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल हैं, जबकि सबसे अमीर महिला प्रत्याशियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। सावित्री जिंदल के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 270 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 190 करोड़ चल और 80 करोड़ अचल संपत्ति की जानकारी दी गई है।

बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास के पास कुल 3.74 करोड़ की चल संपत्ति और 7.29 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास 3.74 करोड़ की चल और 11.99 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी और महिला पहलवान विनेश फोगाट के पास दो करोड़ अचल और 11 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं विनेश फोगाट, इन गाड़ियों का है गजब कलेक्शन, जानिए रेसलर के पास कितनी है संपत्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।