विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम की खांडसा मंडी का होगा कायाकल्प, 12 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा अत्याधुनिक

Updated: Tue, 18 Aug 2026 07:29 PM (IST)

गुरुग्राम की खांडसा मंडी को अत्याधुनिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट जारी किया है। 12 करोड़ की लागत से 18 माह में यह मंडी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें व्यापारियों के लिए शेड, सीमेंट की सड़कें और पार्किंग शामिल हैं।

गुरुग्राम की खांडसा मंडी को अत्याधुनिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किया बजट

गुरुग्राम की खांडसा मंडी को अत्याधुनिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने जारी किया बजट

HighLights

  1. खांडसा मंडी के आधुनिकीकरण के लिए बजट जारी किया गया।

  2. 12 करोड़ की लागत से 18 माह में मंडी तैयार होगी।

  3. आधुनिक शेड, सीमेंट सड़कें, पार्किंग और जल संचयन सुविधाएँ मिलेंगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गुरुग्राम की खांडसा मंडी को अत्याधुनिक रूप देने की योजना के लिए प्रदेश सरकार ने बजट राशि जारी कर दी है। जल्द ही नवनिर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

आधुनिक आदर्श मंडी को 18 माह में तैयार किया जाना है। 12 करोड़ की रकम खर्च कर मंडी में व्यापारियों के बैठने के लिए अत्याधुनिक शैड तैयार किए जाने हैं। सड़क सीमेंट की बनेगी तथा मंडी परिसर के चारों ओर दीवार बनाने से साथ-वाहनों को आने-जाने के लिए दो गेट बनेंगे।

वाहनों को लिए पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा। नई पेयजल लाइन बिछाने के साथ-साथ स्टार्म वाटर चैनल भी तैयार किया जाएगा। वर्षा जल का संचयन किया जा सके इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग पिट भी बनाई जाएंगी।

योजना को राज्य कृषि विपणन बोर्ड की देखरेख में पूरा किया जाना है। बोर्ड के नाम से ही सरकार ने योजना राशि जारी की है। जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार ने बताया मंडी का स्वरूप बदल जाएगा।