विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana IAS: हरियाणा सरकार ने केंद्र से मांगे दस IAS, दिसंबर तक राज्‍य में होगी 21 अधिकारियों की कमी; ये ऑफिसर होंगे रिटायर

Updated: Thu, 15 Feb 2024 04:22 PM (IST)

Haryana IAS हरियाणा में इस साल के अंत तक करीब 21 आइएएस अधिकारियों की कमी होने जा रही है। इसे लेकर हरियाणा सरकार ने केंद्र से 10 अधिकारियों की मांग की ...और पढ़ें

हरियाणा सरकार ने केंद्र से मांगे दस IAS (फाइल फोटो)
हरियाणा सरकार ने केंद्र से मांगे दस IAS (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश में इस साल छह आइएएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रदेश में 21 आइएएस अधिकारियों की कमी होने वाली है। इस कमी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने केंद्र से 10 आइएएस अधिकारियों की मांग की है।

ये अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल 1986 बैच के आइएएस हैं और वह इस साल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। प्रदेश के वित्तायुक्त टीवीएसएन प्रसाद 1988 बैच के आइएएस हैं और वह इस साल 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। 1990 बैच के आइएएस अंकुर गुप्ता 31 दिसंबर 2024 तथा केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे 1991 बैच के आइएएस श्रीकांत वलगद 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला ने राज्यसभा का भरा पर्चा, CM मनोहर के अलावा अध्यक्ष सैनी भी रहे मौजदू

साल के अंत तक 21 आइएएस अधिकारियों की जरूरत

इसी प्रकार वर्ष 2003 की आइएएस रेनु एस फूलिया 30 नवंबर 2024 को, वर्ष 2011 बैच के आइएएस नरेश कुमार 30 जून 2024 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। प्रदेश में इस साल के अंत तक 21 आइएएस अधिकारियों की जरूरत होगी। इसकी एवज में हरियाणा सरकार ने सीधी भर्ती के माध्यम से आने वाले 10 आइएएस अधिकारियों की मांग का प्रस्ताव तैयार करके केंद्र को भेजा है।

यह भी पढ़ें: Haryana: दंडित कैदी ने जमानत के लिए HC में पेश की फर्जी दुल्हन, राज खुला तो रद हुई बेल; नाबालिग के अपहरण की काट रहा है सजा

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा यह प्रस्ताव के आधार पर अपनी रिपोर्ट यूपीएससी को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि हरियाणा को इस साल आठ नए आइएएस अधिकारी मिल सकते हैं।