विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 12:31 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में वृद्धि करने की घोषणा की है।

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ा
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ा

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्‍य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोत्‍तरी करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब राज्‍य में महंगाई भत्‍ते की दर चार फीसदी हो गई है। 

राज्‍य क वित्‍त मंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने बताया कि महंगाई की बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2017 से लागू होगी। महंगाई भत्‍ते में इस वृद्धि से राज्‍य के लाखों सरकारी कर्मचा‍रियों को फायदा हाेगा। जनवरी से मार्च तक के बढ़े हुए महंगाई भत्‍ते के बकाया का भी कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।