हरियाणा सरकार ने बादशाह के गीत 'टटीरी' के खिलाफ दिए जांच के आदेश, शूटिंग वाले स्कूल व सरकारी बस पर मांगी रिपोर्ट
हरियाणा सरकार ने रैपर बादशाह के विवादित गीत 'टटीरी' के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा, परिवहन और पुलिस विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है, और पंचकूला ...और पढ़ें

सिंगर बादशाह के गीत पर विवाद। फाइल फोटो
HighLights
हरियाणा सरकार ने बादशाह के 'टटीरी' गीत की जांच के आदेश दिए।
पंचकूला में रैपर बादशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्कूल और रोडवेज बस के अनाधिकृत उपयोग की भी जांच होगी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बॉलीवुड के रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरियाणा सरकार ने बादशाह के विवादित गीत टटीरी के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा, परिवहन तथा पुलिस विभाग से रिपोर्ट मांग ली गई है। साथ ही पंचकूला के सेक्टर 20 थाने में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरियाणा के संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। शुक्रवार को दिन के समय हरियाणा महिला आयोग की तरफ से बादशाह को नोटिस जारी किया गया था।
बादशाह के गीत टटीरी की शूटिंग जींद जिले में हुई है। महीपाल ढांडा ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार का गायन परोसकर हरियाणा की संस्कृति का मजाक बनाया जा रहा है। इस संबंध में सरकार ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस को भी जांच के लिए बोला गया है।
महीपाल ढांडा ने बताया कि यह मामला सामने आने के बाद आज उन्होंने गीत को देखा है। इसमें एक दृश्य में हिंदी वर्णमाला लिखी हुई दिखाई देती है और वह कोई पाठशाला है। इस संबंध में भी शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांग ली गई है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि इस गीत में हरियाणा रोडवेज की एक बस पर छात्राओं को चढ़कर नाचते हुए दिखाया गया है, जिसके चलते परिवहन विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है कि यह बस किस डिपो की है और चालक व परिचालक कौन थे, जिन्होंने यह बस वहां पर खड़ी की है।
बिना मंजूरी के शूटिंग में बस व स्कूल का कैसे इस्तेमाल किया गया है, यह जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।