विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट घोषणाओं को 6 महीने में पूरा करेगी हरियाणा सरकार, CM नायब सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Published: Sun, 23 Mar 2025 08:04 AM (IST)

हरियाणा सरकार ने बजट घोषणाओं को छह महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...और पढ़ें

सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को योजना बनाकर तेज गति से काम करने के दिए निर्देश (File Photo)
सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को योजना बनाकर तेज गति से काम करने के दिए निर्देश (File Photo)

HighLights

  1. अधिकारियों को हर महीने सरकारी विद्यालय का करना होगा निरीक्षण
  2. सभी जिला नागरिक अस्पतालों में सभी सुविधाएं पूरी होनी चाहिए- सीएम सैनी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बजट घोषणाओं को प्रदेश सरकार छह महीने के अंदर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने अधिकारियों से कहा कि योजना बनाकर तय समय सीमा में तेज गति से कार्य करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर लेकर जाना है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों की विभागानुसार रूपरेखा को लेकर प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में कहा कि छह महीनों में सभी जिला नागरिक अस्पतालों में सभी सुविधाएं पूरी होनी चाहिए।

अस्पतालों के लिए सीएम ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज करवाने के लिए व्यक्ति को दूसरे अस्पताल में न जाना पड़े। इसके लिए हमें नागरिक अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरण, टेस्ट व अन्य सुविधाएं समय पर प्रदान करनी होंगी।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक सेल बनाने के भी निर्देश दिए देते हुए कहा कि अगर किसी अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में कोई उपकरण खराब हो जाता है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए। इसके लिए संबंधित इंचार्ज की जिम्मेवारी तय की जाए। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को तीव्र गति से आगे बढ़ाना है।

अधिकारियों को हर महीने किसी सरकारी विद्यालय में जाना अनिवार्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम व द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को प्रति माह किसी न किसी सरकारी विद्यालय में जाना अनिवार्य है। अपनी रूचि के विषय तथा अपने विभाग के प्रकल्पों पर विद्यार्थियों से चर्चा करने के साथ-साथ वहां की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को जानें।

इसके अलावा अधिकारी उसी जिले के किसी भी अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में से किसी एक का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को जांचें। इसके लिए एक पोर्टल भी बनाया जाएगा। राजस्व संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों की 15 दिन में एक बैठक मुख्य सचिव और एक माह में मुख्यमंत्री द्वारा ली जाएगी।

इसमें राजस्व प्रवाह और संवर्धन रणनीतियों पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सरकारी विभागों की प्रदेश में जहां पर भी जमीन है, उसे चिन्हित कर रिपोर्ट विभाग अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री ने सारथी चैटबॉट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक कृत्रिम मेधा संचालित चैटबॉट ‘सारथी' का भी शुभारंभ किया। यह अत्याधुनिक चैटबॉट वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध 17 हजार 820 से अधिक आधिकारिक दस्तावेजों के विशाल संग्रह का उपयोग करता है।

चैटबॉट के ज्ञान भंडार में निर्देश, एजेंडा, परिपत्र, अधिनियम, नीतियां, अधिसूचनाएं और आदेश इत्यादि प्रमुख दस्तावेज शामिल हैं। यह चैटबॉट हारट्रोन (हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा विकसित किया गया है। यह चैटबॉट विशेष रूप से वेबसाइट के आधिकारिक दस्तावेजों में निहित जानकारी पर आधारित है।

केवल इन सत्यापित स्रोतों के आधार पर उत्तर प्रदान करके, यह उच्च स्तर की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। साथ ही चैटबॉट संबंधित दस्तावेजो के प्रत्यक्ष लिंक भी प्रदान करता है जिन्हें वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में शामिल किया गया है। उपयोगकर्ता स्वयं स्रोत दस्तावेजों की समीक्षा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।