Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनिल विज की नाराजगी का चल गया जादू, नायब सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस; 7 IAS अफसरों के बदल गए विभाग

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    Haryana News हरियाणा सरकार ने परिवहन मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अंबाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को हटाकर ...और पढ़ें

    हरियाणा में 7 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले (फाइल फोटो)
    हरियाणा में 7 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दो उपायुक्तों सहित सात आईएएस और एक आईआरएस अधिकारी का तबादला
    2. अजय सिंह तोमर बने अंबाला के नए उपायुक्त, पार्थ गुप्ता यमुनानगर के डीसी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Transfer News: हरियाणा के परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज की नाराजगी को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर हो गई है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अंबाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को हटाकर यमुनानगर का डीसी बना दिया।

    वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर अंबाला के नए उपायुक्त होंगे। यमुनानगर के उपायुक्त रहे मनोज कुमार को कौशल विकास मिशन का निदेशक लगाया गया है। उनके पास कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी भी रहेगी।

    7 आईएएस के तबादले

    विधानसभा चुनाव के बाद से ही अंबाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता परिवहन मंत्री अनिल विज के निशाने पर चल रहे थे। विज ने बृहस्पतिवार को तीखे तेवर दिखाए थे, जिसके बाद शुक्रवार को सरकार ने सात आईएएस और एक आईआरएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए।

    हालांकि, सरकार ने इन तबादलों को सामान्य तबादले दिखाने का प्रयास किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे विज की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्थ गुप्ता को अंबाला से हटाकर सरकार ने अनिल विज की नाराजगी को कुछ कम करने का प्रयास किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'जब से मुख्यमंत्री बने तब से उड़न खटोला पर हैं', अनिल विज ने फिर खोला मोर्चा; आखिर CM नायब सैनी से क्या है नाराजगी

    मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

    मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आईएएस आरएस ढिल्लों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मिशन निदेशक लगाया गया है। इसके अलावा उनके पास सचिव स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

    आईएएस प्रशांत पंवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का निदेशक लगाया गया है। आईएएस राहुल नरवाल अब निदेशक आइटी तथा निदेशक कानफेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। आइआरएस-आइटी विवेक अग्रवाल को निदेशक मौलिक शिक्षा तथा आईएएस आनंद कुमार शर्मा को महेंद्रगढ़ का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।

    गद्दारों की हो रही बल्ले-बल्ले

    उधर, अनिल विज ने शुक्रवार को कहा आजकल राजनीतिक पार्टियों में गद्दारों की बल्ले-बल्ले हो रही है। इस में किसी को परेशान नहीं होना चाहिए, इन्हीं से ही नेता की नेतागिरी चलती है। वे कांग्रेस के नए प्लान को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा हमारी सरकार आने के बाद जितने भी बजट पेश हुए हैं, उनमें देश का चहुंमुखी विकास, हर वर्ग का विकास, हर क्षेत्र का विकास और सर्वांगीण विकास के लिए बजट में प्रयास किया गया है, और जो क्षेत्र पीछे रह गए हैं उनके लिए बजट में विशेष ध्यान दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- अनिल विज के आमरण अनशन की चेतावनी पर चित्रा सरवारा का तंज, कहा- इस्तीफा दें, धमकी नहीं