Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: भगवान राम की नगरी में अतिथि गृह बनाएगी हरियाणा सरकार, लोगों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 06:22 PM (IST)

    हरियाणा से अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने अयोध्या में अपना गेस्ट हाउस बनाने की बात कही है। इसके बाद हरियाणा सरकार ने ...और पढ़ें

    हरियाणा सरकार अयोध्या में गेस्ट हाउस बनवाएगी (फाइल फोटो)।
    हरियाणा सरकार अयोध्या में गेस्ट हाउस बनवाएगी (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. अयोध्या में हरियाणा सरकार बनाएगी गेस्ट हाउस
    2. उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर कई राज्यों ने दिखाई दिलचस्पी
    3. दिल्ली, हिमाचल व उत्तराखंड में पहले से चल रहे हरियाणा के गेस्ट हाउस

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा से अयोध्या में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के रूप में विकसित कर रही है, वहीं हरियाणा सरकार भी अब अयोध्या में अपना गेस्ट हाउस (अतिथि गृह) बनाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर हरियाणा सरकार ने इसके लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

    यूपी में हरियाणा सरकार बनाएगी गेस्ट हाउस

    हरियाणा सरकार के इस समय हरियाणा के अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में गेस्ट हाउस चल रहे हैं। अब हरियाणा सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी गेस्ट हाउस बनाने की दिशा में काम शुरू कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में मंत्रियों तथा विधायकों का एक शिष्टमंडल सोमवार को अयोध्या में रामलला (Ram lalla in Ayodhya) का दर्शन करके लौटा है। इसके अलावा हरियाणा सरकार पहले ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू कर चुकी है, जिसके अंतर्गत हरियाणा से यात्री बसों व ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में भर्तियों पर गरमाई राजनीति, नायब सरकार पर हुड्डा और सुरजेवाला ने लगाए ये आरोप

    यूपी सरकार विभिन्न राज्यों को आवंटित कर रही जमीन

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजीकृत श्रमिकों को भी तीर्थ दर्शन यात्रा के दायरे में शामिल करने का ऐलान किया है। इसके चलते सरकार इस बात से सहमत है कि अयोध्या में भी अपना एक गेस्ट हाउस बनाया जाए, जिससे हरियाणा के लोगों को वहां जाकर अतिरिक्त सुविधा मिल सके। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अयोध्या में विभिन्न राज्यों के भवन निर्माण की योजना को लेकर भी देश के अलग-अलग राज्यों के लोग जमीनों को आवंटित कर रही है।

    अब तक महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्य जमीन खरीदने के लिए आवेदन कर चुके हैं। अब हरियाणा सरकार भी अयोध्या में गेस्ट हाउस के लिए जमीन हेतु आवेदन करेगी।

    ये भी पढ़ें: Amit Shah: कुरुक्षेत्र में BJP बनाएगी 2024 का रण जीतने की 'रणनीति', शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

    खबरें और भी