Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: कुरुक्षेत्र सहित कई जगहों के पर्यटन पर फोकस करेगी हरियाणा सरकार, बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने दी ये खास जानकारी

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 02:46 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा सरकार (Haryana Government) आने वाले दिनों में संस्कृति और पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगी। इसके लिए सरकार पर्यटन और संस्कृति को ...और पढ़ें

    कुरुक्षेत्र सहित कई जगहों के पर्यटन पर फोकस करेगी हरियाणा सरकार (फाइल फोटो)।
    कुरुक्षेत्र सहित कई जगहों के पर्यटन पर फोकस करेगी हरियाणा सरकार (फाइल फोटो)।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार का आने वाले समय में राज्य की विरासत, संस्कृति और पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर पूरा फोकस रहेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने वाली पहले से चल रही परियोजनाओं को जहां समय से पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है, वहीं पर्यटन और संस्कृति को बढ़ाने वाली नई परियोजनाओं को संचालित किया जाएगा।

    कुरुक्षेत्र को प्रमुख पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में राज्य के पर्यटन व संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाली परियोजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण की धरती कुरुक्षेत्र को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा इसके लिए 97.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 77.87 करोड़ रुपये क राशि सरकार को मिल चुकी है।

    240 करोड़ के आधुनिक अनुभव केंद्र का किया लोकार्पण

    ज्योतिसर तीर्थ में 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में 240 करोड़ रुपये की लागत से एक अति आधुनिक अनुभव केंद्र का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेवाड़ी में लोकार्पण किया है। इससे महाभारत के दृश्यों को आधुनिक मल्टी मीडिया प्रणाली से दर्शाया गया है।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा से राजस्थान तक फैला गो-तस्करों का काला धंधा, अरावली के जंगल में मारकर बाइक से करते हैं गोमांस की घर-घर डिलीवरी

    हैरिटेज सर्किट रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-माधोगढ़-नारनौल के अंतर्गत 29.61 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा तथा श्रीमाता मनसा देवी मंदिर के विकास हेतु केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 47 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं पर काम में तेजी लाई जाएगी।

    खबरें और भी

    22 एकड़ में तैयार हो रहा शहीद स्मारक

    झज्जर में स्वामी ओमानंद सरस्वती संग्रहालय की स्थापना की एक परियोजना पर सरकार काम कर रही है, जबकि हिसार के राखीगढ़ी में छह एकड़ भूमि पर संग्रहालय एवं विवेचना केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सम्मान में अंबाला छावनी में 22 एकड़ क्षेत्र में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें: गोकशी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, राजस्थान पुलिस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए लेगी हरियाणा की मदद