विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: आप का दामन छोड़कर कांग्रेस में बेटी सहित शामिल हुए निर्मल सिंह, बाबरिया और हु्ड्डा ने किया पार्टी में स्वागत

By Bijender Bansal Edited By: Deepak Saxena
Published: Fri, 05 Jan 2024 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2024 06:33 PM (IST)

कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व कद्दावर मंत्री चौधरी निर्मल सिंह (Nirmal Singh) और उनकी पुत्री चित्रा सरवारा की आम ...और पढ़ें

कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए हरियाणा के कद्दावर नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा।
कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए हरियाणा के कद्दावर नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा।

राज्य ब्यूरो, दिल्ली/अंबाला। हरियाणा के पूर्व कद्दावर मंत्री चौधरी निर्मल सिंह और उनकी पुत्री चित्रा सरवारा की करीब साढ़े चार साल बाद कांग्रेस में वापसी हो गई है। दोनों पिता-पुत्री आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में वापस लौटे हैं। 2019 में कांग्रेस छोड़ चुके निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी में शामिल कराया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा के गले में पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

दीपक बाबरिया व भूपेंद्र हुड्डा ने कराई दोनों नेताओं की घर वापसी

कांग्रेस मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई विधायक भी उपस्थित रहे। निर्मल सिंह जहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक हैं, वहीं चित्रा सरवारा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की राजनीतिक करीबी हैं। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को अंबाला सहित उत्तर हरियाणा का प्रभावी नेता माना जाता है।

दिल्ली में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बेटी चित्रा सरवारा ने मुलाकात की।

कुमारी सैलजा के राजनीतिक विरोधी रहे निर्मल सिंह

हरियाणा युवक कांग्रेस के सात वर्ष तक अध्यक्ष रहे निर्मल सिंह की बेटी चित्रा ने महिला कांग्रेस में भी काम किया है। दोनों ही नेता कांग्रेस में उत्तराखंड की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा के धुर विरोधी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक रहे हैं।

हुड्डा ने इस मौके पर कहा कि निर्मल सिंह को पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस में शामिल किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्मल सिंह और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए 122 गांवों के वर्तमान व पूर्व पंच-सरपंचों सहित पार्षदों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। निर्मल सिंह व चित्रा ने भी प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को विश्वास दिलाया कि वह और उनके समर्थक पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana: लायन सेंचुरी की तर्ज पर बनेगा प्रदेश में बनेगा गो अभ्यारण्य, राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों से मांगे प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।