यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: नायब सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर बसों में फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं
हरियाणा (Haryana News) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए बसों की यात्रा फ्री कर दी है। राज्य में यह ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं की यात्रा मुफ्त
- 15 साल तक के दो बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट
- 36 घंटे तक महिलाएं उठा सकती हैं मुफ्त सफर की सुविधा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के नायब सिंह सैनी सरकार ने बहनों को राखी की गिफ्ट दे दी है। सरकार ने रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं की रोडवेज बसों की सफर को मुफ्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद से रक्षाबंधन के दिन हरियाणा में महिलाएं मुफ्त में बस यात्रा कर सकती हैं।
15 साल के दो बच्चों का भी नहीं लगेगा टिकट
हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर हरियाणा में महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के साथ 15 साल तक के दो बच्चों का भी टिकट नहीं लगेगा।
18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग की ओर से इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है।
36 घंटे तक रहेगी मुफ्त सफर की सुविधा
बसों में मुफ्त सफर की सुविधा 36 घंटे के लिए लागू रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सौगात देने को मंजूरी दे दी है।
कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2014 में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की शुरुआत की थी। तभी से हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं को यह सुविधा मिलती आ रही है।