Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीतेगी BJP', हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनते ही नायब सैनी की चुनावी हुंकार

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 02:16 PM (IST)

    नायाब सैनी हरियाणा भाजाप के नए प्रदेशाध्यक्ष चुने गए हैं। वह सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात की। उन्होंने कह ...और पढ़ें

    भाजाप प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद नायब सैनी ने सीएम मनोहर से मुलाकात की
    भाजाप प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद नायब सैनी ने सीएम मनोहर से मुलाकात की

    HighLights

    1. लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीतेगी भाजपा: नायब सैनी
    2. सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: नायब सैनी
    3. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार की मुख्यमंत्री से मुलाकात

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (Haryana Bjp new President) नायब सैनी (Nayab Saini) ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य देते हुए कहा है कि वह आपसी मतभेद भुलाकर पीएम मोदी और मनोहर के लिए काम करें।

    सीएम मनोहर से मिले नायब सैनी

    नायब सैनी भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक असीम गोयल व सुभाष सुधा समेत कई जिलों के अध्यक्ष मौजूद थे।

    कार्यकर्ताओं को लोकसभा की 10 सीटों पर लड़ना चाहिए चुनाव

    नायब सैनी ने कहा कि आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के पास जनता में सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के लिए बहुत कुछ है। अब समय आ गया है जब कार्यकर्ताओं को सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करनी है। इसके तुरंत बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होंगे। सैनी ने कहा कि वह पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

    खबरें और भी

    हरियाणा में भाजपा ने 27 साल जितना किया काम

    सैनी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुटेगा और सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान हरियाणा में भाजपा ने 27 वर्ष जितना काम किया है। इन कामों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के घर-घर दस्तक देगा।

    भाजपा में नहीं चलता कभी भी परिवारवाद

    सैना ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर के साथ बैठकर पार्टी की रणनीति को तय किया जाएगा। इसके बाद फील्ड में उतरा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि सैनी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। भाजपा में कभी भी परिवारवाद नहीं चलता है। यहां संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष अहमियत दी जाती है।

    कभी थे मनोहर लाल के कंप्यूटर ऑप्रेटर, अब संगठन को देंगे धार

    भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे तो सीएम ने पुराने दिनों को याद करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि उनकी नायब सैनी के साथ पहली मुलाकात वर्ष 1995 में हुई।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के नव नियुक्त BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का राजनैतिक सफर, आगामी चुनाव को लेकर किया गया फेरबदल

    केबल टीवी  में किया काम

    नायब सैनी उस समय न केवल कंप्यूटर ऑप्रेटर बल्कि संगठन के नाते कई तरह के दफ्तरी कामों को संभालते थे। वर्ष 2003 तक सैनी ने भाजपा कार्यकर्ता न होते हुए भी पूर्णकालिक तरीके से दफ्तरी कामों को संभाला। इसके बाद नारायणगढ़ में केबल टीवी का काम शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में जब नारायणगढ़ से प्रत्याशी उतारने की बात आई तो पार्टी ने सैनी को सम्मान दिया। आज उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- रोहतक में दर्दनाक हादसा, बहुअकबरपुर के पास कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर; मां और बेटे की हुई दर्दनाक मौत