Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस पर आरोपितों ने किया हमला, जवानों को सिर और पैर में लगी चोट

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:26 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा के पंचकूला में बड़ी घटना सामने आई है। गिरफ्तार करने आई दिल्ली पुलिस पर आरोपितों ने हमला कर दिया। इससे दिल्ली पुलिस के जवान घायल ह ...और पढ़ें

    Haryana News: आरोपितों ने पुलिस पर किया हमला।
    Haryana News: आरोपितों ने पुलिस पर किया हमला।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-20 में कुछ आरोपितों ने दिल्ली पुलिस पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस एक मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने आई थी। दिल्ली पुलिस की टीम को देखते ही आरोपितों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक दिल्ली पुलिस के जवान को चोट लगी है। उसके हाथ और पैर सिर में चोट आई है।

    दिल्ली पुलिस के जवान को अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में दाखिल करवाया गया है। इस बीच पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया है। बता दें कि आज सुबह 7 बजे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर आरोपितों को पकड़ने आई थी। आफताब पुलिस हिरासत में है। हबीब को सेक्टर 20 से पकड़ लिया गया है।

    जान बचाने के लिए पुलिस ने की हवा फायरिंग

    अपराधियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस और ईआरबी के ईएसआई ईश्वर, एसपीओ पवन नौजवान उनके साथ गए थे। उन पर हमला बोल दिया। दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की। रणवीर राणा गांव हेमा माजरा अंबाला के पैर में गोली लगी है। उसको सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।

    दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर के सिर में चोट लगी है। उनके साथ ही जवानों के बीच थोड़ी-थोड़ी चोट लगी है । दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को सेक्टर 6 पंचकूला मेडिकल के लिए लेकर गए हैं।

    यह भी पढ़ें- पत्नी को गुजारा भत्ता न देने पर CRPF ने कांस्टेबल को किया था बर्खास्त, अब हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला

    खबरें और भी