Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: मसीहा बना आर्मी का डॉक्टर, फ्लाइट में यात्री की बचाई जान, पंचकुला के इस अस्पताल में हैं तैनात

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 12:03 PM (IST)

    Haryana News पंचकुला के चंडीमंदिर पश्चिमी कमान अस्पताल के डॉक्टर मेजर सिमरत राजदीप सिंह ने फ्लाइट में यात्री की जान बचाकर उन्हें नई जिंदगी दी है। उड़ा ...और पढ़ें

    Haryana News: डॉ. मेजर सिमरत राजदीप सिंह। (ANI)
    Haryana News: डॉ. मेजर सिमरत राजदीप सिंह। (ANI)

    HighLights

    1. 27 वर्षीय बीमार यात्री की जान बचाई।
    2. पंचकुला के पश्चिमी कमान अस्पताल चंडीमंदिर में हैं तैनात।
    3. यात्री को गंभीर रूप से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

    डिजिटल ब्यूरो, पंचकुला। डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है। ऐसे ही एक डॉक्टर ने मरीज की जान बचाकर नई जिंदगी दी है। डॉक्टर मेजर सिमरत राजदीप सिंह ने चलती फ्लाइट में 27 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार मरीज की जान बचाई है। हरियाणा के पंचकुला के पश्चिमी कमान अस्पताल चंडीमंदिर में डॉ. मेजर सिमरत राजदीप सिंह तैनात हैं।

    उन्होंने गोवा-चंडीगढ़ फ्लाइट में मरीज की जान बचाकर नई जिंदगी दी। शाम 5:45 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद यात्री को गंभीर रूप से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मेजर सिमरत सिंह ने 40 हजार फीट की ऊंचाई पर मरीज की जान बचाई।

    मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    डॉक्टर ने दवा देकर किसी तरह यात्री मरीज की जान बचा ली। इसके बाद उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुरोध किया। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट सबसे नजदीक था। मरीज की स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद मरीज को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    गंभीर रूप से बीमार हैं यात्री

    डॉक्टर सिमरत राजदीप सिंह ने बताया कि मैंने मरीज के भाई से बात की तो मेडिकल हिस्ट्री से पता चला कि उसकी दोनों किडनी छोटी है और ठीक तरह से काम नहीं करती है। फ्लाइट उड़ान भरते ही वह हांफने लगा। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम लेने वाला है करवट, धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश, बसों में मिलेगा ठंडा पानी