Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: खुद को बताया Nuh Violence का शिकार, मस्जिद के केयरटेकर ने लगाई हाईकोर्ट से मदद गुहार

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 10:12 PM (IST)

    Haryana News मस्ज्दि के केयरटेकर ने खुद को नूंह हिंसा का शिकार बताया। सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका का ...और पढ़ें

    खुद को बताया Nuh Violence का शिकार, मस्जिद के केयरटेकर ने लगाई हाईकोर्ट से मदद गुहार
    खुद को बताया Nuh Violence का शिकार, मस्जिद के केयरटेकर ने लगाई हाईकोर्ट से मदद गुहार

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: होडल की मस्जिद के केयरटेकर ने खुद को हिंसा का शिकार बताते हुए अब घर वापसी के लिए सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका का निपटारा करते हुए हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को याची की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

    कुछ इमारतों पर किया गया था हमला

    याचिका दाखिल करते हुए होडल निवासी राशिद ने बताया कि उनका क्षेत्र हिंदू बहुल है और वहां पर तीन मस्जिद मौजूद हैं। इन तीनों में केयरटेकर के नाम पर केवल एक-दो लोग ही मौजूद हैं। नूंह में जब हिंसा हुई थी तो उनके क्षेत्र में भी उग्र भीड़ ने कुछ इमारतों पर हमला किया था। इस दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्ति व उसके घर पर भी हमला हुआ था।

    हालात बेहद खराब

    याची ने कहा कि अब वहां हालात बेहद खराब हैं और वह घर वापसी करना चाहता है। ऐसे में उसे इसके लिए सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि जीवन की रक्षा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और ऐसे में कोर्ट ने याची की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यकता होने पर 15 दिन के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने का आदेश दिया है।