यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: हरियाणा में कम्प्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे
Haryana News हरियाणा में कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ता खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हड़तालियों की सभी मांगें मान ली है। सीएम के आश्वासन के ...और पढ़ें

HighLights
- कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल खत्म।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानीं मांगें।
- सोमवार से काम शुरू।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले कई दिनों से चल रही कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मांगें मान लेने के आश्वासन के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की और कहा कि सोमवार से सभी काम को सुचारू कर दिया जाएगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रधान विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री की ओर से हड़ताली कंप्यूटर ऑपरेटर की सभी मांगें मानने का भरोसा दिलाया गया है, जिस पर विश्वास करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार से सभी काम पर लौट आएंगे।