विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा, दिल्ली में राहुल गांधी कल लेंगे इंटरव्यू

Published: Sun, 01 Sep 2024 08:39 PM (IST)

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हुए हैं दिव्यांशु बुद्धिराजा। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

Haryana News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा।
Haryana News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा फिलहाल हरियाणा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। एनएसयूआइ से राजनीति शुरू करने वाले दिव्यांशु बुद्धिराजा की गिनती सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों में होती है।

कांग्रेस ने उन्हें करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल के विरुद्ध चुनाव लड़वाया था। दिव्यांशु हालांकि यह चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस हाईकमान में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिव्यांशु बुद्धिराजा का नाम आगे बढ़ाया है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को चयनित नेताओं का इंटरव्यू लेंगे।

राहुल गांधी के कार्यालय ने जिन नेताओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया है, उनमें दिव्यांशु बुद्धिराजा के अलावा अभिमन्यु पूनिया, गरीब दास और शशि कुमार समेत कुल आठ नेता शामिल हैं। इन्हीं में से किसी एक को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जाएगा। हरियाणा से कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा से कांग्रेस के अकेले नेता हैं, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।