Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी सरकारी नौकरी, खेल विभाग में उप निदेशक बने

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:26 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह क ...और पढ़ें

    Haryana News: सरबजोत सिंह और मनु भाकर को मिली सरकारी नौकरी।
    Haryana News: सरबजोत सिंह और मनु भाकर को मिली सरकारी नौकरी।

    HighLights

    1. खेल मंत्री संजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने।
    2. मनु भाकर और सरबजोत को मिली सरकारी नौकरी।
    3. हरियाणा सरकार की खेल पालिसी की तारीफ की।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए तीन कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उन्हें हरियाणा का गौरव बताया है।

    खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दोनों निशानेबाज खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश सरकार 17 अगस्त को रोहतक में होने वाले समारोह में हरियाणा के सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी, जहां उन्हें नगद राशि भी प्रदान की जाएगी।

    सीएम नायब सैनी से मिले दोनों खिलाड़ी

    अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस के ओलिंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं, जबकि सरबजोत सिंह ने एक कांस्य पदक झटका है।

    मनु और सरबजोत दोनों अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मनु भाकर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और जीत की शुभकामनाएं दी।

    हॉकी टीम को भी दी बधाई

    उन्होंने सरबजोत का भी हौसला बढ़ाया तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने की चर्चा करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। भारतीय हाकी टीम में तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं, जिन्होंने कांस्य पदक जीता है।

    उनके खेल को भी सीएम ने दिल से सराहा है। मनु भाकर और उनके परिवार ने बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात की है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: हरियाणा में SRB गुट में भी दरार, सुरजेवाला ने खींची अलग लाइन; पूरे प्रदेश में निकालेंगे परिवर्तन रैलियां

    खिल विभाग में बने उप निदेशक

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आबादी के लिहाज से हरियाणा में सिर्फ दो प्रतिशत जनता रहती है, लेकिन पांच भारतीय मेडल में चार हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को रोहतक में 17 अगस्त को होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह दोनों ने खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की सरकार की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

    अभी शादी नहीं, ओलिंपिक में गोल्ड लेने का लक्ष्य

    मनु भाकर ने राज्य की खेल पालिसी की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा का खान-पान और कल्चर खेलों को प्रोत्साहित करने वाला है। यहां के माता-पिता आरंभ से ही बच्चों को खेल के मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। फिर ऊपर के स्तर पर सरकार का प्रोत्साहन मिलता है।

    मनु ने कहा कि इस बार भी मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल ही था, लेकिन बेहद नजदीकी मुकाबले में मैं इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी। अगले ओलिंपिक में गोल्ड प्राप्त करना मेरा लक्ष्य है। मनु ने अपने विवाह से जुड़े सवाल पर कहा कि अभी उनकी उम्र 22 साल है।

    फिलहाल वह पढ़ाई कर रही हैं। खेलों पर ध्यान है। लक्ष्य प्राप्त करने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। मनु भाकर ने पंजाब सरकार की खेल पालिसी को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें जानकारी दी है, जिसे सुनकर अच्छा लगा है।

    यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat: 'फैसला हमारे हक में आएगा', विनेश की अपील पर सुनवाई से पहले बोले चाचा महावीर फोगाट