Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: चीफ जस्टिस की अदालत में होंगी दो महिला जज, हाई कोर्ट का रोस्टर हुआ जारी

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 09:01 AM (IST)

    Haryana News पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद जस्टिस रितु बाहरी ने रोस्टर जारी किया है। यह रोस्टर मंगलवार ...और पढ़ें

    चीफ जस्टिस की अदालत में होंगी दो महिला जज। प्रतीकात्मक फोटो
    चीफ जस्टिस की अदालत में होंगी दो महिला जज। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. चीफ जस्टिस की अदालत में दो महिला जज होंगी।
    2. हाई कोर्ट में वर्तमान में 56 जज हैं और इनमें से 12 महिलाएं हैं।
    3. जस्टिस झा कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट का तोहफा देकर रिटायर हुए

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana High Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद जस्टिस रितु बाहरी ((Justice Ritu Bahri) ने रोस्टर जारी किया है। यह रोस्टर मंगलवार से प्रभावी होगा। ऐसा पहली बार होगा कि मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में दो महिला जज होंगी।

    कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद जस्टिस रितु बाहरी हाई कोर्ट की सबसे वरिष्ठ जज हैं। वहीं, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चार साल तक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम करने के बाद जस्टिस रवि शंकर झा रिटायर हो गए।

    जस्टिस झा कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट का तोहफा देकर गए। रिटायरमेंट के बाद हाई कोर्ट के कर्मचारियों ने जस्टिस झा पर फूल बरसाकर उनका धन्यवाद किया।

    यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 में जमकर धनवर्षा, हरियाणवी खिलाड़ी बने पहली पसंद

    यह भी पढ़ें: Haryana: फर्जी फर्मों का तीसरा सरगना रमेश अरोड़ा गिरफ्तार, सिरसा में 300 करोड़ का किया कैश ट्रांजेक्शन