Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: वत्सल वशिष्ठ को एक दिन बाद ही SSC से हटाया, रणदीप सुरजेवाला ने तैनाती पर खड़े किए थे सवाल

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 08:02 PM (IST)

    Haryana News कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की आपत्ति के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने वत्सल वशिष्ठ को हरियाणा कर्मचारी चयन ...और पढ़ें

    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने वत्सल वशिष्ठ के खिलाफ लिया एक्शन।
    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने वत्सल वशिष्ठ के खिलाफ लिया एक्शन।

    HighLights

    1. कल ही लगाया गया था कर्मचारी चयन आयोग में ओएसडी।
    2. रणदीप सुरजेवाला की आपत्ति के बाद सरकार ने लिया एक्शन।
    3. शंभू को नियुक्त किया नया ओएसडी।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में बृहस्पतिवार को ओएसडी के पद पर लगाए गए साल 2002 बैच के विवादित एचसीएस अधिकारी वत्सल वशिष्ठ को शुक्रवार को इस पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कर्मचारी चयन आयोग में वत्सल वशिष्ठ की तैनाती पर सवाल खड़े किए थे। 

    इंटरनेट मीडिया पर यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। वत्सल वशिष्ठ के स्थान पर बैच 2016 के एचसीएस अधिकारी शंभू को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में नया ओएसडी नियुक्त किया गया है। शंभू नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।

    एचसीएस भर्ती घोटाले में चार्जशीटेड हैं वत्सल

    साल 2002 बैच के एचसीएस अधिकारी वत्सल वशिष्ठ हरियाणा में हुए एक एचसीएस भर्ती घोटाले में चार्जशीटेड अधिकारी हैं। कर्मचारी चयन आयोग में ओएसडी के पद पर नियुक्ति से पहले वत्सल हरियाणा सेवा के अधिकार आयोग के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

    मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्य के अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में ओएसडी के रूप में तैनात किया गया था। यह मामला जब इंटरनेट मीडिया में सुर्खियों में आया तो उनकी नियुक्ति के आदेश वापस ले लिए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana News: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने CM नायब सैनी से की मुलाकात, दोनों ओलंपिक विजेताओं ने शेयर किया जीत का अनुभव

    एचसीएस अधिकारियों के खिलाफ चालान

    जुलाई 2023 में राज्य सतर्कता ब्यूरो (अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने एचसीएस भर्ती घोटाले के सिलसिले में हिसार की एक अदालत के समक्ष वत्सल वशिष्ठ और अन्य एचसीएस अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश किया था। चार्जशीट के अनुसार, एचसीएस (कार्यकारी शाखा) में चयनित वशिष्ठ को लिखित परीक्षा में 750 में से 507 अंक और साक्षात्कार में 100 में से 92 अंक (850 में से 599) दिए गए थे।

    इनको मिली नई जिम्मेदारी

    एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में पता चला था कि अंग्रेजी और अंग्रेजी निबंध परीक्षा में परीक्षक जेसी कप्पन ने इंक को काटकर/ओवरराइट कर वशिष्ठ को 29 अतिरिक्त अंक दिए थे। इसी तरह भारत के इतिहास में पूर्व अमीन महेश्वरी प्रसाद ने उन्हें नौ अतिरिक्त अंक दिए थे।

    इस प्रकार उनके अंकों में 38 की वृद्धि हुई, जिसके बिना वह साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के योग्य नहीं होते और किसी भी पद के लिए उनका चयन नहीं होता, क्योंकि जांच के अनुसार साक्षात्कार के लिए कट आफ 489 था।

    हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को जारी नये तबादला आदेशों में आइएएस रीतू को हरियाणा लोकायुक्त में सचिव तथा हरियाणा लोकायुक्त में सचिव के पद पर कार्यरत आइएएस महावीर सिंह को हरियाणा तकनीकी शिक्षा बोर्ड में विशेष सचिव नियुक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: केजरीवाल की 5 गारंटी लेकर घर-घर पहुंचेंगे AAP कार्यकर्ता, वादों को पूरा करने का देंगे शपथ पत्र