एशियन पैरा गेम्स में देश के खाते में 114 पदक, अकेले हरियाणा के वीरों ने जीते 31 मेडल; हनी-संदीप ने बनाए विश्व रिकॉर्ड
जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित कुल 31 पदक जीतकर इतिहास ...और पढ़ें

सुमित अंतिल और प्रणव सूरमा। फोटो जागरणो
HighLights
हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने जीते कुल 31 पदक।
भारतीय दल के 9 स्वर्ण पदक हरियाणा के नाम।
हनी और संदीप कुमार ने बनाए विश्व रिकॉर्ड।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 पदक जीते, जिनमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण सहित कुल 31 पदक हासिल किए हैं।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण, परिवारों के निरंतर सहयोग तथा खेल संगठनों के प्रयासों से यह संभव हो सका है।
भारतीय दल के कुल स्वर्ण पदकों में अकेले हरियाणा की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश के खिलाड़ियों की अद्वितीय प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।
रिंकू ने रचा इतिहास
खिलाड़ी सुमित अंतिल (जैवलिन), हनी (जैवलिन थ्रो), प्रणव सूरमा (क्लब थ्रो), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी), संदीप कुमार (400 मीटर दौड़), नितेश कुमार (बैडमिंटन), धर्मवीर (क्लब थ्रो), सुमित (जैवलिन थ्रो) तथा रिंकू ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है।
रोहतक जिले के खिलाड़ी हनी ने जैवलिन थ्रो की एफ-37 श्रेणी में 60.49 मीटर का थ्रो करके नया विश्व रिकार्ड बनाने की उपलब्धि हासिल की। वहीं, हिसार के संदीप कुमार ने टी-44 श्रेणी की 400 मीटर दौड़ में 52.28 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकार्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव।
ये खिलाड़ी भी छा गए
भावना (तीरंदाजी), पूजा (तीरंदाजी), प्रमोद (1500 मीटर दौड़), नितेश कुमार (बैडमिंटन), कोकिला (जूडो), मनीष नरवाल (शूटिंग), अशोक मालिक (पावरलिफ्टिंग) तथा मंजीत एवं कपिल कुमार ने भी अपने-अपने खेल में रजत पदक जीते हैं।
इनके अलावा नवदीप (जैवलिन थ्रो), हिमांशु (तैराकी), धरमबीर (क्लब थ्रो), अजय कुमार (400 मीटर दौड़) समेत प्रदीप, सुखचैन, करमजोत, हनी, रोहित , संदीप, प्रवीन एवं राहुल ने अपने अपने खेल में कांस्य पदक जीते हैं।
यह भी पढ़ें- 185 करोड़ के नकद इनाम और सरकारी नौकरी, हरियाणा के खिलाड़ियों पर होगी धन वर्षा; CM नायब सैनी करेंगे सम्मानित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।