विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डंकी के रास्ते विदेश भेजने वालों की खैर नहीं, कबूतरबाजी का चक्रव्यूह तोड़ेगी हरियाणा पुलिस; हजार से ज्यादा मामले दर्ज

Published: Fri, 07 Feb 2025 08:38 PM (IST)

हरियाणा पुलिस ने कबूतरबाजी के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए 400 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी जांच में ...और पढ़ें

खतरनाक रास्ते से लोग पहुंचते हैं अमेरिका।
खतरनाक रास्ते से लोग पहुंचते हैं अमेरिका।

HighLights

  1. अंबाला रेंज के आईजी के नेतृत्व में गठित हुई है एसआईटी।
  2. सभी पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई करने के दिए हैं आदेश।
  3. 6 करोड़ से अधिक की रिकवरी, सैकड़ों आरोपियों की गिरफ्तारी।

दीपक बहल, अंबाला। डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचे युवा अपने देश तो लौट आए लेकिन अब हरियाणा पुलिस कबूतरबाजी का चक्रव्यूह तोड़ लोगों को इंसाफ दिलाएगी। विदेश में पैसा कमाने की चाहत के चलते लोगों ने करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद अमेरिका तो पहुंच गए लेकिन अब वहां से लोगों को वापिस किया जा रहा है। कबूतरबाजी के नित नए मामले अब सामने आ रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने इस खेल के देश-विदेश के नेटवर्क को तोड़ने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी का गठन कर रखा है। अंबाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज के नेतृत्व में एसआईटी बनी हुई है।

400 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी

एसआईटी के चीफ में सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अब तक देश लौट चुके युवाओं से उनकी पीड़ा जानने के लिए कहा है ताकि कबूतरबाजी का नेटवर्क तोड़कर युवाओं को इंसाफ दिला सके। एसआईटी ने वर्ष 2023 से एक हजार 117 से अधिक मामले विभिन्न जिलों में दर्ज करवाए थे। जिनमें 400 से अधिक आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

इन आरोपितों से पुलिस ने छह करोड़ से अधिक रुपये भी बरामद किया था। अक्टूबर 2024 के बाद सभी जिलों ने अपने स्तर पर ही मुकदमे दर्ज करने शुरू कर दिए थे, लेकिन अब एक बार फिर कबूतरबाजी का बड़ा मामला सामने आ गया है। अब फिर से युवाओें के बयान के बाद केस दर्ज होंगे।

इस तरह दर्ज होते गए मुकदमे

एसआईटी की बात करें तो सबसे अधिक मुकदमे अंबाला में दर्ज कराए गए थे, जहां पर रिकवरी का आंकड़ा भी करोड़ों रुपये में था। अंबाला में 261 मामले दर्ज किए गए थे और दिसंबर 2023 तक 200 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यह आंकड़ा और बढ़कर 312 तक पहुंच गया था। आरोपितों से दो करोड़ 40 लाख से अधिक की रिकवरी भी उस समय की गई थी।

इसी तरह यमुनानगर में 112 केस दर्ज हुए, जिनमें 43 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई और 54 लाख 23 हजार की रिकवरी की गई। कुरुक्षेत्र में 272 मामले दर्ज हुए जिनमें 192 आरोपित गिरफ्तार हुए और 89 लाख 15 हजार की रिकवरी हुई।

पंचकूला में 35 मामले दर्ज

इसी प्रकार पानीपत में 41 मामले दर्ज हुए 35 आरोपित गिरफ्तार किए गए 37 लाख 83 हजार की रिकवरी हुई। रोहतक में 12 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें सात आरोपित गिरफ्तार हुए और सात लाख 65 हजार की रिकवरी हुई। भिवानी में पांच मुकदमे दर्ज हुए जिनमें तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई और पांच हजार की रिकवरी हुई।

दादरी में एक मामला दर्ज हुआ। सोनीपत में 12 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें 14 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई और 36 लाख 78 हजार की रिकवरी हुई। पंचकूला में 35 मामले दर्ज किए गए जिनमें 23 आरोपित गिरफ्तार किए गए और एक लाख 30 हजार की रिकवरी हुई।

करनाल में 116 मामले दर्ज हुए जिनमें 112 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई और 43 लाख 71 हजार रिकवरी की गई। कैथल में 137 मामले दर्ज किए गए जिनमें 118 आरोपित गिरफ्तार किए गए और 73 लाख रिकवर किए गए। नारनौल में 2 मुकदमे दर्ज किए गए।

जींद में 59 केस दर्ज, 29 गिरफ्तारी

नूंह में दो मुकदमे दर्ज किए गए और तीन आरोपित गिरफ्तार हुए तथा 70 हजार रिकवर किए गए। फरीदाबाद में चार मामले दर्ज किए गए। गुरुग्राम में पांच मामले दर्ज किए और दो आरोपित गिरफ्तार किए गए। इसी प्रकार हिसार में 10 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की गई और तीन लाख 48 हजार रिकवरी की गई।

सिरसा में सात मामले दर्ज किए गए जिनमें 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और 59 हजार रिकवरी की गई। डीडब्ल्यूएल में एक मुकदमा दर्ज हुआ और एक आरोपित गिरफ्तार हुआ। जींद में 59 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें 29 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई और एक लाख 20 हजार रिकवरी की गई।

एचएनएस में छह मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें दो आरोपित गिरफ्तार हुए। फतेहाबाद में 17 मुकदमे दर्ज किए गए जिनमें 17 ही आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और सात लाख 88 हजार की रिकवरी की गई।

कुल 1117 मुकदमे दर्ज हुए जिनमें 928 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और कुल पांच करोड़ 97 लाख 67 हजार 400 रुपये की रिकवरी की गई। हालांकि अक्टूबर 2024 के बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक इस मामले को देख रहे हैं और मॉनिटरिंग एसआईटी कर रही है।

यह भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा: विद्यार्थियों को तनाव रहित परीक्षाओं में सफलता का मंत्र देंगे PM मोदी, 11 बजे से लाइव प्रसारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।