विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 IPS और एक HPS अधिकारी का ट्रांसफर; करनाल-पानीपत समेत कई जिलों को मिले नए SP

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 07:14 AM (IST)

हरियाणा सरकार ने 29 आईपीएस और एक एचपीएस सहित 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के एसपी ...और पढ़ें

हरियाणा में 29  IPS और एक HPS अधिकारी का ट्रांसफर। सांकेतिक फोटो

हरियाणा में 29 IPS और एक HPS अधिकारी का ट्रांसफर। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. 30 पुलिस अधिकारियों का हरियाणा में बड़ा तबादला।

  2. 29 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी शामिल।

  3. करनाल, पानीपत, भिवानी सहित कई जिलों के एसपी बदले।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 29 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदलने के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स में भी दो आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की है।

तबादला सूची के तहत करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणियां का तबादला कर उन्हें एसपी एसटीएफ नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस सुमित कुमार को भी एसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ में दो अधिकारियों की नियुक्ति को अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

आईपीएस प्रबीना पी को नारनौल की एसपी की जिम्मेदारी

सरकार ने आईपीएस करण गोयल को करनाल का नया एसपी नियुक्त किया है। वहीं आईपीएस दीप्ति गर्ग को पानीपत और मेधा भूषण को पलवल का एसपी लगाया गया है। आईपीएस मयंक मिश्रा को भिवानी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि आईपीएस प्रबीना पी को नारनौल की एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादलों के जरिए प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया गया है। खासतौर पर करनाल, पानीपत, भिवानी, पलवल और नारनौल जैसे जिलों में नए एसपी की नियुक्ति से स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

इसके अलावा आईपीएस संदीप खिरवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में एडीजी से पदोन्नत कर स्पेशल डायरेक्टर जनरल सीआरपीएफ बनाया गया है। प्रदेश पुलिस प्रशासन में यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई पुलिस के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।