Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'राष्ट्रपति शासन लगाने का सही समय...', हरियाणा में सियासी संकट के बीच बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    Updated: Fri, 10 May 2024 03:40 PM (IST)

    Haryana Politics हरियाणा की सियासत फिर एक बार हिंडोरे खा रही है। प्रदेश सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस खींच लिया है। इसके बाद से ही राज ...और पढ़ें

    Haryana Politics: 'राष्ट्रपति शासन लगाने का सही समय...', हरियाणा में सियासी संकट के बीच बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश
    Haryana Politics: 'राष्ट्रपति शासन लगाने का सही समय...', हरियाणा में सियासी संकट के बीच बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    HighLights

    1. हरियाणा में सियासी संकट के बीच जयराम रमेश की टिप्पणी भी सामने आई है
    2. उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए

    एएनआई, चंडीगढ़। Haryana Political Crisis: हरियाणा में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है। हरियाणा में अब राष्ट्रपति शासन लगाने का समय आ गया है।।

    उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हरियाणा सरकार ने साफतौर से अपना बहुमत खो दिया है। तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया अब प्रदेश में सरकार को बर्खाश्त कर राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि भाजपा जो खरीद-फरोख्त (ऑपरेशन लोटस) करेगी वो करेगी ही। पिछले 10 सालों से विभिन्न राजनीतिक दल ऐसा करते आए हैं। जयराम ने कहा कि लेकिन यह बहुत साफ है कि हरियाणा में भाजपा के दिन गिने-चुने ही रह गए हैं। जैसे नई दिल्ली में भाजपा के दिन गिने-चुने रह गए हैं। 

    हरियाणा में सियासी संकट 

    हरियाणा में गए मंगलवार को नायब सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद सियासी महकमे में अफरा-तफरी मच गई। जहां एक ओर भाजपा को दो विधायकों की आवश्यकता है। 

    वहीं जननायक जनता पार्टी पर भी खतरा मंडराने लगा है। पार्टी के दस विधायकों में से छह विधायक बगावत करने के लिए तैयार है। ऐसे में अब जजपा के भीतर भी टकराव का खतरा बढ़ गया है। 

    जननायक जनता पार्टी के छह विधायक अपना लीडर बदलने पर विचार कर रहे हैं। इस पूरी मुहिम की बागडोर देवेंद्र बबली संभाल रहे हैं। इसमें उनका साथ मनोहर लाल भी दे रहे हैं। बीते गुरुवार तीन जजपा विधायकों ने पानीपत में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर भाजपा सरकार का साथ देने का भरोसा दिलाया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: हरियाणा में उल्टा पड़ा दांव, बने महाराष्ट्र जैसे हालात, जजपा से दुष्यंत का पत्ता काटने की तैयारी में बागी



    खबरें और भी