Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: अहीरवाल क्षेत्र में BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 03:17 PM (IST)

    हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अहीरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कांग्रेस पार् ...और पढ़ें

    अहीरवाल क्षेत्र में BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ (फाइल फोटो)
    अहीरवाल क्षेत्र में BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा कांग्रेस में हुई बड़ी ज्वाइनिंग
    2. अहीरवाल में बीजेपी को बड़ा झटका
    3. पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने थामा कांग्रेस का दामन

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Jagdish Yadav Joins Congress हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने पूरी ताकत झोंक दी है। महीनों पहले से ही प्रचार शुरू हो चुका है। इस बीच अहीरवाल क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी जटका लगा है। पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

    हरियाणा में सियासी पार हाई होने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से पहले पूर्व मंत्री जगदीश यादव को अपने पाले में लाकर बड़ी गेम खेल दी है। जगदीश यादव का अहीरवाल क्षेत्र (दक्षिण हरियाणा) में अच्छा-खासा वर्चस्व है। जिसका फायदा अब कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A गठबंधन पर अभय चौटाला ने उठाए सवाल, राष्ट्रीय पार्टियों पर लगाया क्षेत्रीय दलों की अनदेखी का आरोप

    हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइन की कांग्रेस

    पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जगदीश यादव का पार्टी में स्वागत किया। जगदीश यादव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

    उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल चौधरी के कार्यकाल के दौरान जगदीश यादव पहली बार विधानसभा में जीत हासिल करके मंत्री बने थे।

    ये भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों पर कसी नकेल, बीते 9 माह में 315 FIR दर्ज; 454 स्मगलर सलाखों के पीछे

    खबरें और भी