Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'आज तक चल रही वाइब्रेशन, लठ-तंत्र था लेकिन...', खास अंदाज में CM नायब का भूपेंद्र हुड्डा पर हमला

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 10:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पता नहीं उनके पास लठ था या तंत्र था उनका काम लठ आपस में ही बजा रहा था। उन्होंने अपराधि ...और पढ़ें

    Haryana Politics: CM नायब सैनी नेभूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना।
    Haryana Politics: CM नायब सैनी नेभूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने अंदाज में कांग्रेस पर फिर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा के तंत्र से विधानसभा चुनाव जीतने के बयान की चुटकी लेते हुए कहा कि पता नहीं उनके पास लठ था या तंत्र था उनका काम लठ आपस में ही बजा रहा था। आज तक भी वाइब्रेशन चल रही है।

    असंध से पूर्व विधायक शेमशर सिह गोगी से जाकर पूछो कल भी वो अपनी पीड़ा निकाल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल पहुंचने पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के योगेंद्र राणा, भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेनु बाला गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

    अपराधियों से सख्ती से निपटने के दिए आदेश

    इसके अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपनी मांगें रखी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री ने करनाल प्रवास के दौरान कर्ण कमल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि प्रदेश में अपराधियों से सख्ती से निपटने के आदेश अधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में अपराधों में कमी आई है और सरकार का अपराध नियंत्रण पर पूरा ध्यान है।

    सरकार चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

    इसके लिए विशेष तौर पर पुलिस अधिकारियों को फ्री हैंड दिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों को लेकर हमेशा तैयार रहते हैं। हमारी तैयारी बहुत पहले से चल रही है। बीजेपी इस चुनाव में भी प्रचंड जीत दर्ज करेगी। 

    खबरें और भी

    इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के योगेंद्र राणा, करनाल सांसद के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, हरियाणा राज्य निशक्त जन कल्याण सोसायटी की चेयरपर्सन मेघा भंडारी, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, भाजपा नेता कृष्ण गर्ग, सुनील गुप्ता, राजेश अग्घी, रजनी परोचा, मंजू खैंची, मेहर सिंह कलामपुर, अमृत लाल जोशी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: 6 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स की मौज, 8वें वेतन आयोग के लाभ से होंगे मालामाल, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी