Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Pollution: दीवाली के बाद बिगड़ी आबोहवा, बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI; लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 01:39 PM (IST)

    दिवाली के बाद हरियाणा और पंजाब में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। कई इलाकों में AQI खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ का AQI भी बहु ...और पढ़ें

    दीवाली के बाद बिगड़ी आबोहवा, बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI।
    दीवाली के बाद बिगड़ी आबोहवा, बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI।

    पीटीआई, चंडीगढ़। दीवाली के बाद हरियाणा की आबोहवा एकदम बिगड़ गई है। लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दीवाली की अगली सुबह यानी शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में भी AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे हरियाणा के गुरुग्राम में एक्यूआई 344, जींद में 340, अंबाला में 308 और कुरूक्षेत्र में 304 दर्ज किया गया।

    बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच 'गंभीर' और 450 से ऊपर को बेहद गंभीर माना जाता है।

    हरियाणा के इन इलाकों में बिगड़ी हवा

    हरियाणा के अन्य स्थानों में AQI बहादुरगढ़ में 289, बल्लभगढ़ में 224, भिवानी में 288, चरखी दादरी में 228, फरीदाबाद में 236, फतेहाबाद में 248, हिसार में 252, करनाल में 232, पंचकूला में 251, रोहतक में 259, सोनीपत में 217, सिरसा में 265 और यमुनानगर में 265 दर्ज किया गया।

    पंजाब में भी बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI

    वहीं, चंडीगढ़ का AQI 303 दर्ज किया गया। अमृतसर में 314, मंडी गोबिंदगढ़ में 331, खन्ना में 308, जालंधर में 253, लुधियाना में 214 और पटियाला में 260 एक्यूआई दर्ज किया गया। अधिकारियों ने दीवाली पर प्रतिबंधित अवधि के लिए केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, शहर के कई हिस्सों में लोग रात 10 बजे की सीमा के बाद भी पटाखे फोड़ते रहे।

    खबरें और भी

    पंजाब सरकार ने हाल ही में कहा था कि दीवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के दौरान केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: रेलवे स्टेशन के गोदाम और झुग्गियों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख; मौके पर दमकल की गाड़ियां