Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: दिल्‍ली में होगा हरियाणा की संपत्तियों का बेहतर इस्‍तेमाल, नाभा हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे CM खट्टर

    By Sudhir TanwarEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 09:17 PM (IST)

    Haryana News मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने आज दिल्‍ली दौरे के दूसरे दिन नाभा हाउस का निरीक्षण किया। दिल्ली स्थित नाभा हाउस हरियाणा सरकार की संपत्ति है। वर ...और पढ़ें

    दिल्‍ली में होगा हरियाणा की संपत्तियों का बेहतर इस्‍तेमाल
    दिल्‍ली में होगा हरियाणा की संपत्तियों का बेहतर इस्‍तेमाल

    HighLights

    1. सीएम ने नाभा हाउस का औचक निरीक्षण करते हुए इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
    2. दिल्ली स्थित नाभा हाउस हरियाणा सरकार की संपत्ति है।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित हरियाणा की संपत्तियों का अब और बेहतर तरीके से इस्तेमाल होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली दौरे के दूसरे दिन नाभा हाउस का औचक निरीक्षण करते हुए इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

    नाभा हाउस है हरियाणा सरकार की संपत्ति

    दिल्ली स्थित नाभा हाउस हरियाणा सरकार की संपत्ति है। वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के लिए नाभा हाउस की 1484 वर्ग मीटर जमीन दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरशेन को हस्तांतरित करने पर मुहर लगा दी थी। वर्तमान में नाभा हाउस में हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनाने की योजना है।

    यह भी पढ़ें: कैथलः परास्नातक प्रधान की 'गणित' ने हरियाणा के गांव को बनाया सर्व सुविधायुक्त, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

    लोकसभा पहुंचकर सीएम मनोहर ने इनसे की मुलाकात

    वहीं, दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अलग-अलग मुलाकात की। महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदेशभर से संसद की कार्यवाही देखने पहुंची महिलाओं के साथ राज्यसभा पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हरियाणा में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की।

    10-12 प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा

    गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश से जुड़े राजमार्गों के करीब 10-12 प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। पटियाला-पेहवा मार्ग पर कुरुक्षेत्र बाइपास का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कटरा-दिल्ली हाईवे को बहादुरगढ़ तक बढ़ाने पर चर्चा हुई है ताकि इसे एयरपोर्ट से जोड़ा जा सके। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले रास्ते को एलिवेटेड बनाने पर भी चर्चा हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gurugram: झगड़े के बाद महिला ने चाकू से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, हत्यारी पत्नी को पांच साल की सजा