Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कलेसर में बनेगा गुरु तेग बहादुर वन, हरियाणा सरकार की संत सम्मान योजना; सिख परिवारों को नौकरी देने की तैयारी

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:39 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर वन विकसित किया जा रहा है, साथ ही एक यादगारी गे ...और पढ़ें

    कैप्शन: सीएम नायब सिंह सैनी (जागरण)

    कैप्शन: सीएम नायब सिंह सैनी (जागरण)

    HighLights

    1. यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर वन विकसित होगा

    2. हरियाणा सरकार की 'संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रचार योजना' जारी

    3. दंगा पीड़ितों के 121 सिख परिवारों को नौकरी का प्रावधान

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर वन विकसित किया जा रहा है। उनकी याद में यादगारी गेट भी बनाया गया है।
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को लुधियाना के गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में आयोजित समागम के समापन समारोह में यह बात कही।

    उन्हाेंने कहा कि गुरु साहिबान और अन्य संत-महात्माओं तथा महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने ''संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रचार एवं प्रसार योजना'' चलाई है। इस योजना के तहत गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर, गुरु गोबिंद सिंह सहित अनेक संतों व महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जाती हैं। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    सिख परिवारों के सदस्यों को नौकरी देने का प्रविधान

    नायब सिंह सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में गत 25 नवंबर को गुरु ग्रंथ साहिब की हजुरी में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर को समर्पित सिक्के, डाक टिकट और काफी टेबल बुक का विमोचन किया था।

    राज्य सरकार ने प्रदेश के ऐसे 121 सिख परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी देने का प्रविधान किया है, जिनके किसी सदस्य की जान दंगे में चली गई थी। पंचकूला में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथों से दंगा पीड़ित परिवारजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

    खबरें और भी

    सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर पर शोध के लिए चेयर स्थापित की गई है। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला, टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड और यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कालेज का नाम गुरु तेग बहादुर और असंध के कालेज का नाम बाबा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया है।

    लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वीएलडीए कॉलेज स्थापित किया गया है। यमुनानगर के लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया जा चुका है। हजूर साहिब गुरुद्वारा, ननकाना साहिब, हेमकुंड साहिब और पटना साहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से ''स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना'' शुरू की है।