विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Temple: सज गई अयोध्या नगरी, हरियाणा के भक्त भी तैयार... दो हजार श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन; जानें मेगा प्लान

Published: Sat, 06 Jan 2024 10:50 AM (IST)

Ram Mandir Ayodhya 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद ...और पढ़ें

हरियाणा के 2 हजार श्रद्धालु करेंगे रामललाल के दर्शन
हरियाणा के 2 हजार श्रद्धालु करेंगे रामललाल के दर्शन

HighLights

  1. भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राज्य के संत समाज और विहिप नेताओं को मिल रहे निमंत्रण
  2. नौ व 10 फरवरी को नई दिल्ली से चलेगी रेल
  3. हर जिले से 75-75 लोगों को ले जाने की योजना

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Ram Mandir Pran Pratishtha: सदियों के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ गई, जब भगवान श्रीराम (Shri Ram) अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) में विराजेंगे।

22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होने के साथ ही आम जनता के लिए श्रीराम दरबार खुल जाएगा।

हरियाणा के संत समाज और VHP को मिला अयोध्या का निमंत्रण 

उद्घाटन मौके पर देश-दुनिया से तमाम बड़ी हस्तियां और लाखों की संख्या में आमजन की श्रद्धा का हुजूम अयोध्या जी में उमड़ने वाला है। हरियाणा के संत समाज और विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख लोगों को भी इस दिन भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। अयोध्या से सीधे यह निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।

हरियाणा के दो हजार श्रद्धालुओं करेंगे अयोध्याजी में रामलला के दर्शन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के बीच राज्य के करीब दो हजार श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के लिए अयोध्या जी ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश की जनता नौ व 10 फरवरी को भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या जा सकेगी।

हर जिले से जाएंगे 75 लोग 

विश्व हिंदू परिषद की योजना राज्य के हर जिले से 75-75 लोगों को अयोध्या जी ले जाने की है, जिनमें हर वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व रहेगा। इन सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं का चयन कैसे किया जाएगा, इस पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नेताओं के साथ सरकार के अधिकारियों में मंथन चल रहा है।

अयोध्या जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विहिप के प्रदेश अध्यक्ष जस्टिस पवन कुमार के अनुसार अयोध्या जी के लिए स्पेशल रेलगाड़ी नई दिल्ली से चलेगी। अभी उन लोगों को चिन्हित नहीं किया गया है, जिन्हें भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या जाना है। चिन्हित किए जाने के प्रारूप पर चर्चा हो रही है। फिलहाल 22 जनवरी के मुख्य आयोजन पर हमारा फोकस है।

अयोध्या से आ रहे सीधे निमंत्रण

हरियाणा के साधू-संत समाज के साथ ही विहिप व संघ नेताओं व प्रमुख लोगों को अयोध्या जी जाने का निमंत्रण मिला है। यह बताना मुश्किल है कि किन्हें मिला है, क्योंकि सीधे निमंत्रण अध्योध्या जी से ही आ रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश-विदेश के भक्तों के लिए गणतंत्र दिवस से फरवरी अंत तक दर्शन अभियान चलाया जाएगा। देश के सभी राज्यों के भक्तों को तिथिवार दर्शन कराने की योजना बनाई गई है। विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी तिथिवार दर्शन कराने की योजना है।\

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से इस तरह के दिये जा रहे आमंत्रण पत्र

माता, बहनों एवं भाइयों,

आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार (दिनांक 22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।

अयोध्या में होगा अभूतपूर्व आनंद का वातावरण

इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा। आप भी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न एक बजे के मध्य) अपने ग्राम, मोहल्ले, कालोनी में स्थित किसी मंदिर में आस पड़ोस के राम भक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करें, टेलीविजन अथवा कोई पर्दा (एलइडी स्क्रीन) लगाकर अयोध्या के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें।

देवी-देवता का भजन-कीर्तन होगा

कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर केंद्रित रहे, अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन आरती पूजा तथा "श्रीराम जय राम जय जय राम" इस विजय मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं।

सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, संपूर्ण भारत का वातावरण सात्विक एवं राममय हो जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जायेगा, अनेक चैनलों के माध्यम से भी प्रसारण किया जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं, दीपमालिका सजायें, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाये।

आपसे निवेदन है कि प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरांत प्रभु श्रीरामलला तथा नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारें। श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में निकली बंपर भर्ती: सरकारी नौकरी का सपन होगा पूरा, HCS में 174 पदों पर निकली वैकेंसी; ऐसे करें आवेदन

22 जनवरी के दिन दीपोत्सव मनाएं प्रदेश के लोग

इस नए साल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर 22 जनवरी को गर्भगृह में विराजमान होंगे। यह पूरी सृष्टि में उत्सव का अवसर है। इस ऐतिहासिक अवसर से लोगों को सीधे जोड़ने के लिए हमारी सरकार ने प्रदेश की लाखों-लाख जनता को भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जी भेजने का निर्णय लिया है।इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाई गई है।

क्या बोल सीएम मनोहर लाल? 

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद हरियाणा के बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराए जाएंगे। इस ऐतिहासिक व आध्यात्मिक सनातनी अवसर से प्रदेश के लोगों को सीधे जोड़ने की हमारी योजना है।

मेरा प्रदेश की जनता, समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं, पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के लोगों से अनुरोध है कि इस दिन सभी मिलकर अपने अपने क्षेत्रों-घरों में दीपमालाएं प्रज्ज्वलित करें। साथ ही जब भी अवसर मिले, भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जरूर जाएं।-मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा

यह भी पढ़ें- Haryana News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख पास आते देख बढ़ रहा लोगों में उत्साह, अनिल विज बोले- देश पूरी तरह से हो रहा राममय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।