Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 11:52 AM (GMT+05:30)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP Haryana Candidates List) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची ज ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
    आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी
    2. 9 उम्मीदवारों को दिया गया टिकट
    3. सोमवार को जारी हुई थी पहली सूची

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Haryana Vidhan Sabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP Haryana Candidates List) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।

    आप की दूसरी टिकट सूची (AAP Candidates List) में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा है। इससे पहले पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 20 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी अब तक अपने 29 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है।

    किसे कहां से मिला टिकट?

    क्र.सं. विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
    1 साढौरा रीता बामनिया
    2 थानेसर कृष्णा बजाज
    3 इंद्री हवा सिंह
    4 रतिया मुख्तियार सिंह बाजीगर
    5 आदमपुर एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल
    6 बरवाला प्रोफेसर छतर पाल सिंह
    7 बावल जवाहर लाल
    8 फरीदाबाद प्रवेश मेहता
    9 तिगांव अबास चंदेला

    यह भी पढ़ें- AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

    आम आदमी पार्टी की पहली सूची (AAP Candidates List)

    क्र.सं. विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
    1 नारायणगढ़ गुरपाल सिंह
    2 कलायत अनुराग ढांडा
    3 पुंडरी नरेंद्र शर्मा
    4 घरौंदा जयपाल शर्मा
    5 असंध अमनदीप जुंडला
    6 समलखा बिट्टू पहलवान
    7 उचाना कलां पवन फौजी
    8 डबवाली कुलदीप गदराना
    9 रनिया हैप्पी रनिया
    10 भिवानी इंदू शर्मा
    11 मेहम विकास नेहरा
    12 रोहतक विजेंद्र हुड्डा
    13 बहादुरगढ़ कुलदीप चिकारा
    14 बादली रणवीर गुलिया
    15 बेरी सोनू अहलावत शेरिया
    16 महेंद्रगढ़ मनीष यादव
    17 नरनौल रविंद्र मात्रू
    18 बादशाहपुर बीर सिंह सरपंच
    19 सोहना धर्मेंद्र खतना
    20 बल्लभगढ़ रविंद्र फौजदार

    कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्यों नहीं बनी बात?

    बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर पेंच फंस गया। ऐसे में अब दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

    जानकारी के अनुसार आप और कांग्रेस के बीच टिकट को लेकर पेंच फंस गया था। दरअसल, कांग्रेस आम आदमी पार्टीी को शहरी क्षेत्रों में टिकट देना चाह रही थी और आप को यह मंजूर नहीं था। 

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: JJP और ASP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों को मिला टिकट; देखें पूरी सूची