Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन', शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM नायब सैनी; सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

    Updated: Sat, 09 May 2026 11:11 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी और ...और पढ़ें

    CM नायब सैनी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई। फोटो जागरण

    CM नायब सैनी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नायब सैनी बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

    2. नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को दी हार्दिक बधाई।

    3. इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प की जीत बताया।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। उन्होंने बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प की जीत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक धरा देश को नई दिशा देने का कार्य करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। केंद्र और राज्य मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।