Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा में BJP को कैसे मिली तीसरी बार सत्ता, वही फॉर्मूला दिल्ली में लागू; मनोहर लाल के निवास से चल रहीं गतिविधियां

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 05:08 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को उतारा है। हरियाणा के मंत्री दिल्ली में जनसंपर्क कर रहे हैं। मनोहर लाल ओमप्रकाश धनखड़ और स ...और पढ़ें

    दिल्ली चुनाव में हरियाणा के मंत्री दे रहे आप को चुनौती, पूर्व सीएम मनोहर लाल।
    दिल्ली चुनाव में हरियाणा के मंत्री दे रहे आप को चुनौती, पूर्व सीएम मनोहर लाल।

    HighLights

    1. भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को उतार दिया है।
    2. हरियाणा के मंत्री दे रहे आप को चुनौती।
    3. दिल्ली चुनाव में प्रचार करने में जुटे हरियाणा के नेता।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को उतार दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के मंत्री बारी-बारी से दिल्ली राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क कर रहे हैं। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल पहले से दिल्ली में हैं। हरियाणा के नेता उनके निर्देशन में दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जल्दी ही दिल्ली के चुनाव में प्रचार करने उतरेंगे। भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश धनखड़ और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला पहले से रणनीतिकार की भूमिका में हैं। हरियाणा में भाजपा जिन बूथ मैनेजमेंट के जरिये तीसरी बार सत्ता में आने में कामयाब हुई है, वहीं बूथ मैनेजमेंट दिल्ली विधानसभा के चुनाव में अपनाया जा रहा है।

    मनोहर लाल के आवास पर बैठकों का दौर जारी

    हरियाणा के भाजपा नेता दिल्ली के भाजपा नेताओं को बूथ मैनेजमेंट के तरीके बता रहे हैं। साथ ही दिल्ली के लोगों को डबल इंजन की सरकार के फायदे बताए जा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में प्रचार करने से पहले और बाद में कॉपरनिक्स मार्ग स्थित हरियाणा भवन में राजनीतिक बैठकें हो रही हैं।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निवास पर भी बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कृष्ण लाल पंवार और महिपाल ढांडा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली लगातार दिल्ली के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    जहां झुग्गी, वहीं मकान के सपने को भाजपा ने साकार किया

    नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के झूठ से तंग आ चुके हैं। दिल्ली की जनता पूरा मन बना चुकी है कि इस बार पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।

    जहां पर झुग्गी, वहां पर मकान के सपने को सिर्फ भाजपा ने ही साकार किया है। आम आदमी पार्टी ने गरीब लोगों के वोट हासिल करने के लिए उन्हें सिर्फ बरगलाने का काम किया है। विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत का दिल्ली के चुनाव पर सकारात्मक असर पड़ेगा। दिल्ली के तीनों तरफ हरियाणा लगता है। हरियाणा के लाखों लोगों का दिल्ली आना-जाना लगा रहता है।

    कांग्रेस का एक भी सीट पर खाता नहीं खुलेगा

    कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस के साप नीति और नीयत दोनों नहीं है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान लोग कांग्रेस की गुटबाजी देख चुके हैं। उनकी लड़ाई जनता के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी के लिए है।

    जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर भी उन्होंने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। विपुल ने दावा किया कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस का एक भी सीट का खाता नहीं खुलेगा, जबकि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

    नेताओं ने अपने घर भरने के रास्ते खोलकर रखे

    हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के बाद कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। सरकार में आने से पहले जो अरविंद केजरीवाल पैदल चलने, सिक्योरिटी नहीं लेने और साधारण कपड़े पहनने का नाटक करते हुए गरीबों को बरगलाने का काम करते थे, उन्होंने ही गरीबों की कमाई से अपने रहने के लिए शीश महल बनवाया है।

    राजेश नागर ने कहा कि दिल्ली में शराब नीति बनाते समय आम आदमी पार्टी की सरकार के नेताओं ने अपने घर भरने के रास्ते खोलकर रखे। नागर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत का असर दिल्ली के चुनाव पर देखने को मिलेगा।

    कांग्रेस को गुटबाजों का टोला बताते हुए नागर ने कहा कि कांग्रेस के साथ अलग-अलग पार्टियों ने गदठबंधन किया था, जो अब खत्म हो चुका है। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन था। जनता ने इनको लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया और अब दिल्ली में भी सबक सिखाएगी।

    केजरीवाल और कांग्रेस ने जाट आरक्षण पर राजनीति की थी

    हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं से सीख लेनी चाहिए। हुड्डा चंडीगढ़ में अपना सरकारी आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। वह पिछले 11 सालों से अपना संगठन नहीं बना पाई है।

    कांग्रेस की लीडरशिप बिखरी हुई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता का फैसला तक हाईकमान नहीं कर पाया है। रेखा शर्मा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा जाट आरक्षण की मांग करने पर कहा कि इसे मुद्दा बनाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

    अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस दोनों ने जाट आरक्षण पर राजनीति की थी। हरियाणा की जनता उन्हें पहले ही जवाब दे चुकी है। उन्हें फिर भी सबक नहीं मिला है।

    कांग्रेस-आप को नहीं मिलेगा मौका

    रेखा शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोई मौका नहीं देने वाली है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा की सोच भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने की थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति यह थी कि किसी सूरत में सैलजा के समर्थक विधायक चुनाव ना जीतें। चुनाव के समय इन दोनों में से कोई नेता नहीं बन पाया, जिसका फायदा भाजपा को मिला है।

    यह भी पढ़ें- 'अच्छा! पेट दुख रहा है, 4 दिन बाद आना फिर करेंगे...; अस्पताल से मायूस लौटे मरीजों का छलका दर्द, कहा- सिर्फ डेट मिल रही है