यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana: दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में संपन्न हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक, हुड्डा और उदयभान को मिली खास जिम्मेदारियां
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में AICC महासचिवों प्रभारियों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस मुख्यालय में हुई AICC महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना रहा। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और भारत न्याय यात्रा को बनाना है सफल: खरगे
हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान इस बैठक में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना, दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है।
.jpg)
ये भी पढ़ें: Haryana News: अब अफ्रीकी देशों में खेती करेंगे हरियाणा के किसान, मनोहर सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला
अगले 3 महीने जी जान से जुटना है: हुड्डा
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने सभी को संदेश दिया है कि आप सभी पार्टी के आंख कान हैं। आप जानते हैं कि जो कुछ हमें करना है, उसके लिए अगले तीन महीने ही हमारे पास हैं, इसमें रात दिन एक करके हमें पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है। पार्टी की देश भर में 10 बड़ी रैली होंगी इनमें से जो रैली हरियाणा में मिलेगी, उसको लेकर हम तैयारी करेंगे।