विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: विकसित भारत @2047 पर राजभवन में आज से होगा मंथन, PM मोदी के संबोधन से होगी शुरुआत; CM-राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Mon, 11 Dec 2023 09:00 AM (IST)

विकसित भारत2047 के लिए विचार पर सोमवार को हरियाणा राजभवन में कार्यशाला होगी। विकसित भारत2047 आइडियाज पोर्टल की लांचिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क ...और पढ़ें

विकसित भारत @2047 पर राजभवन में आज से होगा मंथन। PM मोदी कार्यशाला की करेंगे शुरुआत। फाइल फोटो
विकसित भारत @2047 पर राजभवन में आज से होगा मंथन। PM मोदी कार्यशाला की करेंगे शुरुआत। फाइल फोटो

HighLights

  1. विकसित भारत @2047 पर राजभवन में आज से होगा मंथन
  2. 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-राज्यपाल
  3. 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विकसित भारत@2047 के लिए विचार पर सोमवार को हरियाणा राजभवन में कार्यशाला होगी। विकसित भारत@2047 आइडियाज पोर्टल की लांचिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के विशेष संबोधन के बाद कार्यशाला शुरू होगी।

कार्यशाला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय(Bandaru Dattatreya), मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) व मंत्रियों के साथ ही सभी वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय के कुलपति  और रजिस्ट्रार भी लेंगे हिस्सा

इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार और विश्वविद्यालय के 10 से 15 संकाय सदस्य भाग लेंगे। कार्यशाला में मंथन के बाद सुझाव दिया जाएगा कि 2047 में विकसित भारत कैसा दिखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Sonipat News: गोहाना के गांव छिछड़ाना में सरपंच की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है। विकसित भारत @2047 को संभव बनाने के लिए सभी मिलकर क्या कर सकते हैं।

2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-राज्यपाल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत अपने इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। 21वीं सदी भारत की सदी होगी, क्योंकि देश भविष्य की अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त है। यह आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर

क्योंकि इसकी जीडीपी पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (आइएमएफ का अनुमान) को पार कर जाएगी। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र की सभी विशेषताओं के साथ 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह एक विकसित भारत होगा।

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में बदलाव यात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, फरीदाबाद से शुरू होकर जींद में खत्म होगी