Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आमदनी दोगुनी तो हुई नहीं, किसानों की लागत बढ़ा दी; नॉनस्टॉप नहीं फुलस्टॉप बन गया हरियाणा', भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा हमला

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 03:03 PM (IST)

    Haryana Politics पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को कुछ नहीं दिया। महंगाई और बेरोजगारी के मामले में प्रदेश को ...और पढ़ें

    Haryana Politics: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नायब सरकार पर जमकर साधा निशाना।
    Haryana Politics: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नायब सरकार पर जमकर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सवाल हमने पूछे हैं। हरियाणा को कुछ नहीं दिया गया। हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को समर्थन मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 36 बिरादरी ने हुड्डा को लाने का मन बनाया है। महंगाई और बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन हो गया है। किसानों की आमदनी दुगनी नहीं हुई। सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी। हरियाणा नॉन स्टॉप नहीं फुल स्टॉप बन गया है। अस्पताल में डॉक्टर, स्कूलों में अध्यापक नहीं है। 2014 से पहले प्रति व्यक्ति आय ज्यादा थी। बीजेपी सरकार आने के बाद हरियाणा पिछड़ गया।

    'सरकारी कर्मचारियों को न्यूट्रल रहना चाहिए'

    आरएसएस की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर बैन हटाने को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को नॉन पॉलिटिकल ही होना चाहिए। सरकारी कर्मचारियों को न्यूट्रल रहना चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों पर लगातार ईडी के एक्शन पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं।

    जनता देगी माकूल

    लेकिन इस तरह की जो कार्रवाई है इसका माकूल जवाब हरियाणा की जनता अपने आप दे देगी। नूह मामले को लेकर हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए पहले पिछली बार जो कुछ हुआ वैसा नहीं होना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'खुद के बही खाते खराब वो मांग रहे हिसाब', सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना